Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live:महाराष्ट्र में जीत के बाद बोले पीएम मोदी- 'एक हैं, तो सेफ हैं', लाइव अपडेट्स यहां देखें

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. मुकाबला दो गठबंधनों- सत्ताधारी महायुति (Mayayuti) और विपक्षी महाविकास आघाडी (MVA) के बीच है. रुझानों में बीजेपी, शिवसेन (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के गठबंधन महायुति की सुनामी है. महायुती 288 में से 229 सीटों पर आगे हैं. वहीं, कांग्रेस, शिव सेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार) के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) को केवल 46 सीटों पर ही बढ़त है. महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 है. 

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live:महाराष्ट्र में जीत के बाद बोले पीएम मोदी- 'एक हैं, तो सेफ हैं', लाइव अपडेट्स यहां देखें

Story highlights

  • महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का आज इंतजार खत्म हो गया है.

    सभी राजनीतिक दलों की नजरें जनता के फैसले पर हैं.

    किसकी सरकार बनेगी और कौन होगा विपक्ष में? हर अपडेट लाइव.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. मुकाबला दो गठबंधनों- सत्ताधारी महायुति (Mayayuti) और विपक्षी महाविकास आघाडी (MVA) के बीच है. रुझानों में बीजेपी, शिवसेन (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के गठबंधन महायुति की सुनामी है. महायुती 288 में से 229 सीटों पर आगे हैं. वहीं, कांग्रेस, शिव सेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार) के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) को केवल 46 सीटों पर ही बढ़त है. महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 है.

Follow updates here:

23 Nov 2024, 9:13 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: वक्फ बोर्ड को सौंप दी दिल्ली के आस-पास की संपत्ति

पीएम मोदी ने कहा, 'संविधान के साथ कांग्रेस परिवार ने विश्वासघात किया सुप्रीम कोर्ट के आदेश की परवाह नहीं की, उसका एक उदाहरण वफ्क बोर्ड है. दिल्ली के लोग चौंक जाएंगे कि 2014 मे इन लोगों ने सरकार से जाते-जाते दिल्ली के आसपास की अनेक सम्पत्ति वक्फ बोर्ड को सौप दी थी. संविधान मे वक्फ कानून का कोई स्थान नही है, मगर कांग्रेस ने तुष्ट्रीकरण के लिये वक्फ बोर्ड जैसी परंपरा बनाई.  कांग्रेस ने एक तरह से मृत्युदंड देने के कोशिश की .है कांग्रेस की सत्ता भूख के लिये समाजिक न्याय को चूर-चूर कर दिया है. एक समय था कांग्रेस जात-पात के खिलाफ थी, मगर सत्ता के लिये कांग्रेस का परिवार जातिवाद का जहर फैला रहा है. एक परिवार की सत्ता भूख चरम पर है कि उन्होंने खुद की पार्टी को ही खा लिया है.'

23 Nov 2024, 9:01 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस ने पंथ निरपेक्षता की भावना को किया चूर-चूर: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- 'सत्ता-भूख में कांग्रेस के परिवार ने संविधान की पंथ-निरपेक्षता की भावना को चूर-चूर कर दिया है. हमारे संविधान निर्माताओं ने उस समय (1947) विभाजन विभीषिका के बीच भी हिंदू संस्कार और परंपरा को जीते हुए पंथ-निरपेक्षता की राह को चुना था.लेकिन कांग्रेस परिवार ने झूठे सेक्युलरिज्म के नाम पर उस महान परंपरा को तबाह कर दिया. कांग्रेस ने तुष्टिकरण का जो बीज बोया वो संविधान निर्माताओं के साथ बुहत बड़ा विश्वासघात है.'
 

23 Nov 2024, 8:59 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस के पाखंड को जनता ने किया खारिज: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'देश के हर राज्य का वोटर दूसरे राज्यों की सरकारों का आंकलन भी करता है. वो देखता है कि जो राज्य में बड़े-बड़े वादे करते हैं, उनकी परफॉर्मेंस दूसरे राज्यों में कैसी है.  महाराष्ट्र की जनता ने भी देखा कि कर्नाटक, तेलंगाना व हिमाचल में कांग्रेस सरकारें कैसे जनता से विश्वासघात कर रही हैं और ये आपको पंजाब में भी देखने को मिलेगा. इसलिए कांग्रेस के पाखंड को जनता ने खारिज कर दिया है.'
 

23 Nov 2024, 8:50 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: सच्चाई स्वीकार नहीं कर पा रहे INDI गठबंधन: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "INDI वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं. ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना ही नहीं चाहते, ये लोग आज भी भारत के सामान्य वोटर के विवेक को कम करके आंकते हैं. देश का वोटर अस्थिरता नहीं चाहता है. देश का वोटर, 'नेशन फर्स्ट' की भावना के साथ है. जो 'कुर्सी फर्स्ट' का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता."
 

23 Nov 2024, 8:44 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: चुनाव के नतीजों का संदेश- 'एक हैं, तो सेफ हैं' 


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- 'हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश है- एकजुटता. एक हैं, तो सेफ हैं- ये आज देश का महामंत्र बन चुका है.कांग्रेस और उसके ईकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC/ST/OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे. कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है. महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ हैं.'

23 Nov 2024, 8:38 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: पीएम मोदी ने कहा- 'झारखंड की जनता को करता हूं नमन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे और इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा."

23 Nov 2024, 8:34 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा में बढ़ गई एक सीट 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की हमारी एक सीट और बढ़ गई है. यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा का जमकर समर्थन दिया है. असम के लोगों ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताया है. मध्यप्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में भी एनडीए का समर्थन बढ़ा है. ये दिखाता है कि देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है.'
 

23 Nov 2024, 8:29 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: पीएम मोदी ने कहा- 'महाराष्ट्र में सुशासन की जीत, सच्चे सामाजिक न्याय की विजय'

भाजपा मुख्यालय में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है. वहीं, आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, निगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है, आज परिवारवाद की हार हुई है.'
 

23 Nov 2024, 8:17 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: जे.पी.नड्डा ने कहा- 'उद्धव ठाकरे ने हमें दिया धोखा'

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा,'भाजपा ने 2019 का चुनाव भी जीता था लेकिन उद्धव ठाकरे ने हमें धोखा दिया; महाराष्ट्र ने इस चुनाव में उन्हें नकार दिया. आज के दिन महाराष्ट्र और उपचुनावों में मिली जीत और पिछले दिनों हरियाणा में मिली जीत ने यह तय कर दिया है कि जिस बात को पीएम मोदी जी ने रखा. गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, महिला, युवा, किसान. इनको मुख्यधारा में शामिल करके देश को आगे ले जाना है. इस पर जनता ने फिर से मुहर लगा दी है.'

23 Nov 2024, 7:47 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: जे.पी.नड्डा ने कहा- 'पीएम मोदी के संकल्प पर जनता की मुहर'

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने जीत के बाद कहा, 'ये ऐतिहासिक दिन, विशेष दिन जो आज भारत और महाराष्ट्र की जनता ने, और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में जो जनता ने संदेश दिया है, वो निश्चित रूप से जिस कार्य को आदरणीय पीएम मोदी जी ने देशवासियों की सेवा करने का संकल्प उठाया. उस पर जनता ने फिर से मुहर लगा दी है.'

23 Nov 2024, 7:29 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: 39,710 वोटों से जीते देवेंद्र फडणवीस

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से भाजपा के नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस 39,710 मतों से जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के प्रफुल्ल गुढ़ाडे पाटिल को हराया है.
 

23 Nov 2024, 6:49 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024:1.81 लाख वोटों से जीते अजीत पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष अजित पवार ने शनिवार को अपने भतीजे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को एक लाख से अधिक मतों से हरा दिया. पिछले साल अपने चाचा शरद पवार से अलग हुए अजित पवार ने पुणे जिले में स्थित अपने पारिवारिक गढ़ बारामती से आठवीं बार चुनाव लड़ा और उन्हें 1,81,132 वोट मिले, जबकि युगेंद्र पवार को 80,233 वोट हासिल हुए.
 

23 Nov 2024, 6:40 PM (IST)

23 Nov 2024, 6:35 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले हारे चुनाव

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले सकोली सीट से बीजेपी के अविनाश ब्रह्मानकर से 658 वोटों से चुनाव हार गए हैं.

23 Nov 2024, 6:19 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: उद्धव ठाकरे ने कहा- 'लहर नहीं, सुनामी थी'

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, 'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम पूरी तरह अप्रत्याशित और समझ से परे हैं.नतीजे दर्शाते हैं कि यह लहर नहीं, बल्कि सुनामी थी.'

23 Nov 2024, 5:32 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस ने कहा- 'समझ से परे विधानसभा चुनाव के परिणाम'

महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- 'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आश्चर्यजनक और हमारे लिए समझ से परे हैं. मुख्य विपक्षी दल होने के नाते, चुनावों में पारदर्शिता के मुद्दे उठाते रहना हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं.' 

23 Nov 2024, 5:23 PM (IST)

23 Nov 2024, 5:18 PM (IST)

23 Nov 2024, 5:11 PM (IST)

23 Nov 2024, 5:08 PM (IST)

23 Nov 2024, 5:03 PM (IST)

23 Nov 2024, 3:58 PM (IST)

23 Nov 2024, 3:21 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: गृहमंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने फडणवीस को फोन कर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. फडणवीस के करीबी सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शाह ने फोन कर उन्हें चुनाव में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

23 Nov 2024, 2:31 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: देवेंद्र फडणवीस ने कहा- 'सीएम पद नहीं हुई कोई बात'

महाराष्ट्र में जीत के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- 'विपक्ष के फर्जी विमर्श का प्रचार करने और धर्म के आधार पर मतदाताओं को ध्रुवीकृत करने के प्रयासों को जनता ने नाकाम कर दिया. सीएम पद पर फिलहाल अभी कोई बात नहीं हुई है. तीनों पार्टी मिलकर सीएम पद पर फैसला करेगी. जो भी फैसला होगा वो मान्य होगा. मैं आज का अभिमन्यू हूं. मतदाताओं, हमारी टीम और पार्टी नेताओं के समर्थन से मैं विपक्ष के ‘चक्रव्यूह’ को तोड़ने में सफल रहा.' 
 

23 Nov 2024, 2:25 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे जीते 

वर्ली विधानसभा सीट से पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने जीत हासिल की है. आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट के मिलिंद देवड़ा को हराया है.

23 Nov 2024, 1:41 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार जीते


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार अपनी-अपनी सीटों से चुनाव जीत गए हैं. देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर उत्तर दक्षिण सीट से कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडाहे को हराया है. कोपरी पाचपाखाडी सीट से एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट के केदार दीघे को हराया है. वहीं, अजीत पवार ने बारामती सीट से एनसीपी (शरद गुट) के युगेंद्र पवार को हराया है.

23 Nov 2024, 1:24 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: छह सीटों पर जीत घोषित

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की छह सीटों- घाटकोपर ईस्ट, वडाला, निपहाद, श्रीवर्धन, भिवंडी ग्रामीण, पालघर के नतीजे जारी कर दिए हैं. घाटकोपर ईस्ट से भाजपा के पराग शाह ने एनसीपी (शरद गुट) की राखी जाधव को 34999 वोटों से हरा दिया. पालघर से शिंदे गुट के राजेंद्र गवित ने उद्धव गुट के जयेंद्र दुबाला को 40337 वोटों से हरा दिया है. भिवंडी ग्रामीण से शिंदे गुट के शांताराम मोरे ने उद्धव गुट के घटल अंबो को 69243 वोटों से हरा दिया है. निपहाद सीट से एनसीपी (अजीत गुट) के बंकर शंकरराव ने उद्धव गुट के अनिल कदम को 29239 वोटों से हरा दिया है. श्रीवर्धन से अजीत गुट की अदिति ततकारे ने अनिल नवगने को 33252 वोटों से हरा दिया.

23 Nov 2024, 12:59 PM (IST)

23 Nov 2024, 12:43 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: बारामती में अजीत पवार आगे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में अपने भतीजे एवं राकांपा (शरद चंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार पर 34,118 मतों की बढ़त हासिल कर ली है. सातवें दौर की मतगणना के बाद बारामती से आठवीं बार चुनाव लड़ रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख को 65,211 वोट मिले हैं, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रहे उनके भतीजे को 31,096 वोट मिले हैं. बारामती में 20 दौर की मतगणना होगी.
 

23 Nov 2024, 12:18 PM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: भाजपा को मिली पहली जीत

भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में पहली जीत मिली है. चुनाव आयोग ने वडाला सीट के नतीजे घोषित कर दिए हैं. भाजपा के कालीदास कोलंबरकर ने शिवसेना (उद्धव गुट) की श्रद्धा जाधव को 24973 वोटों से हराया है. मनसे की स्नेहल जाधव तीसरे नंबर पर रही हैं.   
 

23 Nov 2024, 11:46 AM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: 25 नवंबर को चुना जा सकता है नया सीएम

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र का अगला सीएम 25 नवंबर को चुना जा सकता है. साथ ही 26 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.
 

23 Nov 2024, 11:39 AM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले आगे

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले नागपुर की कामठी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण के मतदान के अंत में 6,421 मतों से आगे हैं.
 

23 Nov 2024, 11:27 AM (IST)

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024: संजय राउत ने कहा- 'चुनाव परिणामों में कुछ गड़बड़'

महायुति की जीत के संकेत देने वाले चुनावी रुझानों पर शिव सेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, 'हम इसे जनादेश के रूप में स्वीकार नहीं करते, चुनाव परिणामों में कुछ गड़बड़ है.'

23 Nov 2024, 9:49 (IST)

Maharashtra Winners List: महाराष्ट्र की 288 सीटों पर कौन जीता, कौन हारा- देखें सभी सीटों का पूरा हाल

23 Nov 2024, 9:03 (IST)

PartyWonLeadingTotal
Bharatiya Janata Party - BJP07575
Shiv Sena - SHS04242
Nationalist Congress Party - NCP02828
Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar - NCPSP01919
Indian National Congress - INC01515
Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) - SHSUBT01515
Peasants And Workers Party of India - PWPI022
Jan Surajya Shakti - JSS022
Rashtriya Yuva Swabhiman Party - RSHYVSWBHM011
Swatantra Bharat Paksha - STBP011
All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen - AIMIM011
Indian Secular Largest Assembly of Maharashtra - DISECL011
Bahujan Vikas Aaghadi - BVA011
Samajwadi Party - SP011
Rajarshi Shahu Vikas Aghadi - RSVA011
Independent - IND055
Total0210210

23 Nov 2024, 9:01 (IST)

Maharashtra Chunav Results Live: छगन भुजबल आगे

  • महाराष्ट्र में पोस्टल वोटों की गिनती में येवला से NCP अजित पवार के छगन भुजबल आगे चल रहे हैं.
  • मालेगांव में शिव सेना ठाकरे के अद्वय हिरे आगे चल रहे हैं.शिव सेना शिंदे के दादा भुसे पीछे चल रहे हैं.
  • सिंनर में अजित पवार वाली NCP के माणिकराव कोकाटे आगे चल रहे हैं. NCP (एसपी) उदय सांगले पीछे चल रहे हैं. 
  • बारामती सीट पर शुरुआती रुझानों में अजित पवार को भतीजे योगेन्द्र पवार पर बढ़त मिलती दिख रही है.

23 Nov 2024, 8:38 (IST)

Maharashtra Assembly Election Result 2024: रोहित पवार आगे

अहमदनगर में कर्जत जामखेड सीट पर पोस्टल बैलेट में रोहित पवार आगे चल रहे हैं. रोहित पवार NCP (शरद पवार) से हैं. महाराष्ट्र की बागलान सीट पर दीपिका चव्हाण आगे चल रही हैं. BJP के दिलीप बोरसे पीछे चल रहे हैं. वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं.

23 Nov 2024, 8:30 (IST)

Maharashtra Chunav Results: महाराष्ट्र में महायुति ने बनाई बंपर बढ़त

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में BJP और एकनाथ शिंदे की शिवसेना वाले महायुति गठबंधन ने बंपर बढ़त बना ली है. 40 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन आगे चल रहा है. वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की बात करें तो फिलहाल MVA गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रहा है. 

23 Nov 2024, 8:27 (IST)

महाराष्ट्र का सियासी गणित

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर 95% से ज्यादा मतदान हुआ. सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा. MVA में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

23 Nov 2024, 8:21 (IST)

Election Result 2024 Live: चुनावी नतीजों का रोमांच, 11 सीटों पर महायुति तो 5 पर MVA आगे

महाराष्ट्र की बात करें तो यहां अभी 11 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना गठबंधन का महायुति गठबंधन आगे चल रहा है. वहीं, 5 सीटों पर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना (यूबीटी) का महा विकास अघाड़ी गठबंधन आगे चल रहा है.

23 Nov 2024, 8:18 (IST)

आज हैट्रिक लगेगी, शिवसेना कैंडिडेट शाइना एनसी का बयान

मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा, 'एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने जिस तरह से इन 2.5 सालों में काम किया है, उससे एक बात साफ है कि लोगों ने उनके काम के आधार पर वोट दिया है. यह इतिहास बन जाएगा क्योंकि आज हैट्रिक लगेगी...'

 

23 Nov 2024, 8:17 (IST)

Maharashtra Chunav Results 2024 Live: भगवान के दर पर उम्मीदवार

शिवसेना अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार मुर्जी पटेल ने सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की. उन्होंने कहा, 'अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में हम 20, 000 के ऊपर मतों से जीतने जा रहे हैं क्योंकि पिछले 10 साल में अंधेरी की जनता त्रस्त हुई और यहां कुछ काम नहीं हुआ. हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े और परिणाम हमारे पक्ष में होगा.'

23 Nov 2024, 8:16 (IST)

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र से पहला रुझान आया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है. फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है. पहला रुझान आ चुका है और महायुति गठबंधन 2 सीट पर आगे चल रहा है.

23 Nov 2024, 8:14 (IST)

Maharashtra Election Results 2024 Live: महत्वपूर्ण आंकड़े और ग्राफिक्स

  • कुल सीटें: 288

  • सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें: 145

  • मुख्य पार्टियां:

    1. भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    2. शिवसेना (शिंदे गुट)
    3. एनसीपी (शरद पवार गुट और अजित पवार गुट)
    4. कांग्रेस
    5. उद्धव ठाकरे गुट
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6