Budget 2024: भारी उद्योग मंत्रालय के बजट में बढ़ोतरी संभव, FAME की तर्ज पर आ सकती है नई स्कीम

Budget 2024: सूत्रों के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए विजन 2047 के तहत Automotive Mission Plan की तैयारी है.  हाल ही में घोषित EV पॉलिसी में संशोधन होगा.
Budget 2024: भारी उद्योग मंत्रालय के बजट में बढ़ोतरी संभव, FAME की तर्ज पर आ सकती है नई स्कीम

Budget 2024

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आगामी 23 जुलाई को आम बजट 2024 पेश करेंगी. बजट में सरकार इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए कई अहम एलान कर सकती है. सरकार की ओर से भारी उद्योग मंत्रालय के बजट में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है. सूत्रों के मुताबिक, EV एडॉप्टेशन बढ़ाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इसकी भूमिका विस्तार के लिए FAME की तर्ज पर नई स्कीम का एलान हो सकता है. 10 हजार करोड़ से ज्यादा का एलोकेशन संभव है. मंत्रालय अलग से पूरी स्कीम को लॉन्च करेगा.

ऑटोमोटिव मिशन प्‍लान की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए विजन 2047 के तहत Automotive Mission Plan की तैयारी है. हाल ही में घोषित EV पॉलिसी में संशोधन होगा. कुछ शर्तों पर आसानी निवेश बढ़ाने की योजना आ सकती है. इससे घरेलू ऑटोमेकर्स को फायदा होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

बजट में एडवांस बैटरी सेल की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए रिसाइकिल करने पर छूट की घोषणा की जा सकती है. मंत्रालय के अधीन PSUs के लिए रिवाइवल प्लान की रूपरेखा का भी एलान संभव है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6