PLI Scheme: सरकार ने बल्क ड्रग्स के घरेलू उत्पादन के लिए नए आवेदन मंगाए, जानें जरूरी डीटेल

PLI Scheme for Pharma: इसका मकसद ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटिबायोटिक Meropenem और Antiretroviral दवा Ritonavir का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाना है.
PLI Scheme: सरकार ने बल्क ड्रग्स के घरेलू उत्पादन के लिए नए आवेदन मंगाए, जानें जरूरी डीटेल

PLI Scheme for Pharma: रुपए में कमजोरी और FII की लगातार बिकवाली से मंगलवार को शेयर बाजार दबाव में है. दोपहर को बाजार में गिरावट और बढ़ गई है. सेंसेक्स 486 अंक टूट गया है, जबकि 26,000 के करीब ट्रेड कर रहा है. बाजार में कमजोरी के बीच निफ्टी फार्मा इंडेक्स (Pharma Index) भी 0.13% गिरा है. इस बीच, सरकार ने पीएलआई स्कीम (PLI Scheme) के तहत बल्क ड्रग्स (Bulk Drungs) के घरेलू उत्पादन के लिए नए आवेदन मंगाए हैं.

क्या है PLI स्कीम का उद्देश्य?

डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स (DoP) ने बल्क ड्रग्स के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत नए आवेदन मंगाए हैं. इसका मकसद ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटिबायोटिक Meropenem और Antiretroviral दवा Ritonavir का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाना है.

एक नोटिस में (DoP) ने कहा कि वह देश में महत्वपूर्ण key starting materials (KSMs), ड्रग इंटरमीडिएट्स (DIs) और एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंटस (APIs) के घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए आवेदन मांगे गए हैं. PLI योजना के तहत 8 फर्मों प्रत्येक श्रेणी के लिए 4-4 फर्मों से आवेदन मांगे गए हैं.

pli scheme

दो श्रेणी हैं Meropenem और Ritonavir

Ritonavir के लिए सरकार चार आवेदकों का चयन करेगी, जिनकी कम से कम प्रोडक्शन कैपेसिटी 5 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) होगी। वहीं उनकी कुल कैपेसिटी 20 MTPA होनी चाहिए.

इसी तरह, Meropenem के लिए चार फर्में तय की जाएंगी जिनमें से हर एक की कम से कम 4 MTPA की क्षमता होगी. वहीं, इस साल मई में, DoP ने स्कीम के पांचवें राउंड के तहत इंडस्ट्री से 11 प्रोडक्ट कैटेगरी में आवेदन मंगाए थे.

PLI योजना क्या है?

यह भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और भारत को वैश्विक स्तर पर एक मज़बूत विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है. विनिर्माण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोज़गार के नए अवसर पैदा करना.

प्रमुख क्षेत्र

यह योजना शुरुआत में कुछ क्षेत्रों में शुरू की गई थी, लेकिन बाद में इसे विस्तार देकर कुल 14 प्रमुख क्षेत्रों में लागू किया गया, जिनमें शामिल हैं-

  • मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स
  • फार्मास्यूटिकल्स ड्रग्स
  • ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स
  • टेलीकॉम और नेटवर्किंग उत्पाद
  • व्हाइट गुड्स (AC और LED)
  • टेक्सटाइल उत्पाद
  • फूड प्रोडक्ट्स
  • एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (ACC) बैटरी
  • सौर पीवी मॉड्यूल

खबर से जुड़ा FAQs

1. PLI स्कीम क्या है?
यह सरकार की एक प्रोत्साहन योजना है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण दवाओं और API/KSM के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना है.

2. इस बार सरकार ने किसके लिए आवेदन मंगाए हैं?
सरकार ने Meropenem और Ritonavir के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

3. कितनी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं?
DoP ने कुल 8 कंपनियों से आवेदन मंगाए हैं.

4. Ritonavir के लिए चयनित कंपनियों की अनिवार्य क्षमता क्या होगी?
न्यूनतम उत्पादन क्षमता 5 MTPA.

5. Meropenem के लिए चयनित कंपनियों की अनिवार्य क्षमता क्या होगी?
Meropenem के लिए चार फर्में तय की जाएंगी जिनमें से हर एक की कम से कम 4 MTPA की क्षमता होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6