वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक पैकेज की दूसरी किस्त का ब्योरा दिया. इस किस्त में मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे किसान और प्रवासी मजदूरों के लिए बड़े-बड़े ऐलान किए गए.
1/11मोदी सरकार ने रास्तों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए निशुल्क अनाज की व्यवस्था की है.
2/11प्रवासी मजूदरों को निशुल्क अनाज योजना पर सरकार 3500 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
3/11सरकार प्रवासी श्रमिकों के लिए 'एक देश एक राशन कार्ड' योजना शुरू कर रही है.
4/11'एक देश एक राशन कार्ड' योजना के तहत प्रवासी मजदूर देश के किसी भी कोने की राशन की दुकान से राशन ले सकते हैं.
5/11'एक देश एक राशन कार्ड' योजना को अगले साल मार्च तक पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा.
6/11मोदी सरकार ने मुद्रा शिशु लोन योजना में लोन देने वालों को ब्याज में 2 फीसदी की छूट दी है.
7/11केंद्र सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए 5000 करोड़ रुपये के लोन का प्लान तैयार किया है.
8/11सरकार ने शहरी श्रमिकों के लिए सस्ते किराए पर मकान मुहैया कराने की स्कीम भी लॉन्च की है.
9/11सरकार हर नागरिक को रोजगार मुहैया कराने की योजना पर भी काम कर रही है.
10/11किसानों को अतिरक्त फंड मुहैया कराने के मकसद से 30,000 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल फंड तैयार किया जा रहा है.
11/11किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को 2 लाख करोड़ का कर्ज मुहैया कराया जाएगा.