&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 64.29 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. क्रूड के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता नहीं किया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 9 अप्रैल के लिए जारी कर दी गई हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 9 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है लेकिन आज भी आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है. हालांकि सोमवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी तो बढ़ाई थी लेकिन इसका असर आम लोगों की जेब पर नहीं पड़ा है.
पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगे. पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. बेसिक एक्साइज ड्यूटी (BED) रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. SAED के माध्यम से एकत्र की गई राशि टैक्स के डिविजबल पूल का हिस्सा नहीं है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 91.02
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंपडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था लेकिन इसके बाद से कोई राहत नहीं दी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.