5 जुलाई के लिए जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के भाव; जानिए आपके शहर का हाल

Petrol-Diesel Price Today: 5 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी भी समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.
5 जुलाई के लिए जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के भाव; जानिए आपके शहर का हाल

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लंबे समय से नहीं बदला गया है. 5 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी भी समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल और डीजल के भाव में आखिरी बार मार्च में बदलाव हुआ था और इसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है.

मार्च में घटाए थे दाम

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया था. 14 मार्च को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया गया था और उसके बाद से कोई खुशखबरी नहीं दी है. यहां आप अपने-अपने शहर के रेट्स की जानकारी ले सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.94 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक होते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6