Petrol-Diesel Price: सुबह-सुबह जारी हो गए दाम, चेक कर लें अपने शहर का भाव

साल की शुरुआत में सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था और दाम थोड़े सस्ते किए गए थे, लेकिन उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel Price: सुबह-सुबह जारी हो गए दाम, चेक कर लें अपने शहर का भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों के मन में हमेशा एक सवाल रहता है कि क्या आज की सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें सस्ती हुई हैं या नहीं. हालांकि 5 अगस्त 2024 के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 5 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और 5 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि साल की शुरुआत में सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था और दाम थोड़े सस्ते किए गए थे, लेकिन उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है.

मार्च में सस्ती हुई थी कीमत

बता दें कि केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2-2 रुपए प्रति लीटर सस्ती की गई थीं लेकिन उसके बाद से OMCs की ओर से आम लोगों कोई खुशखबरी नहीं दी गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

तेल कंपनियां जारी करती हैं दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.

यहां जानें आपके शहर का हाल

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.94 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6