&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ट्रेड कर रहा है. क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया है. तेल कंपनियों की तरफ से ये बयान आया था कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे स्थिर रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जा सकता है. ऐसे में 4 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 4 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल के भाव समान हैं और वहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि OMCs का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दैनिक आधार पर संशोधन तभी शुरू करेंगी, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे स्थिर हो जाएंगी.
बता दें कि आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल के भाव को बदला गया था और उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मौजूदा समय में देश के कई हिस्सों में पेट्रोल का भाव 100 रुपए प्रति लीटर के पार है. हालांकि कुछ राज्यों ने VAT में इजाफा किया है और तेल का भाव बढ़ाया है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं. आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.