29 जुलाई की सुबह-सुबह मिल गई बड़ी खुशखबरी? पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें डीटेल्स

29 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के भाव को मार्च में बदला गया था लेकिन उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है.
29 जुलाई की सुबह-सुबह मिल गई बड़ी खुशखबरी? पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें डीटेल्स

Petrol-Diesel Price: जुलाई का महीना भी अब खत्म होने को है. 29 जुलाई 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया है. 29 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया गया है. 29 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के भाव को मार्च में बदला गया था लेकिन उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है.

मार्च में घटी थी कीमत

मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया था. मार्च में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी लेकिन उसके बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.94 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक होते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6