Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के जारी हो गए ताजा भाव, कितने रुपए में फुल होगी टंकी, यहां जानें

सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था लेकिन मार्च के बाद कंपनी की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के जारी हो गए ताजा भाव, कितने रुपए में फुल होगी टंकी, यहां जानें

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर हर आम नागरिक की नजर रहती है. 17 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया है. तेल कंपनियों ने 17 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया है और ताजा कीमतों के मुताबिक भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 17 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है. हालांकि सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था लेकिन मार्च के बाद कंपनी की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

मार्च में हुआ था संशोधन

कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च में संशोधित किया गया था. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का बदलाव किया गया था और उसके बाद से लोगों को कोई छूट नहीं मिली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.94 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक होते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6