पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर मिल गई खुशखबरी? तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिए भाव

Petrol-Diesel Price Today: 10 जुलाई के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है. ये कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. ताजा लिस्ट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.
पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर मिल गई खुशखबरी? तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिए भाव

Petrol-Diesel Price Today: एक लंबे समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आम लोगों को कोई खुशखबरी नहीं मिली है. पेट्रोल और डीजल के भाव को 10 जुलाई के लिए अपडेट कर दिया गया है. 10 जुलाई के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है. ये कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. ताजा लिस्ट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ समय पहले तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित किया गया था.

कब मिली थी राहत?

केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से घटाया गया था. हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.94 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक होते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6