Petrol-Diesel Price Today: आज के लिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए ताजा कीमत

Petrol-Diesel Price Today: देश में पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 6 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है.
Petrol-Diesel Price Today: आज के लिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए ताजा कीमत

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल की कीमतों का कई बार असर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में देखने को मिलता है. हालांकि देश में पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 6 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. OMCs की वेबसाइट पर अपडेट ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 6 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते कई महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 6 मार्च के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों में दाम की जानकारी ले सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

हर दिन अपडेट होते हैं भाव

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.

इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6