Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के करीब 2% टूटने पर क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर का भाव

Petrol-Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतो को जारी कर दिया है. जनवरी महीने के आखिरी दिन के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया गया है.
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के करीब 2% टूटने पर क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर का भाव

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude) का भाव गिरा है तो इसका फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देखने को मिलेगा. इसका जवाब ना है. क्योंकि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतो को जारी कर दिया है. जनवरी महीने के आखिरी दिन के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया गया है. ताजा भाव की माने तो पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 31 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल का भाव वही है.

OMCs ने जारी किया भाव

बता दें कि हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है. 31 जनवरी के दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली से लेकर मुंबई तक कहीं भी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6