Petrol-Diesel: छठ से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मिली राहत? टंकी फुल करवाने के पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: आज सोमवार 4 नवंबर को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. जानिए आपके शहर में अभी क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट.
Petrol-Diesel: छठ से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मिली राहत? टंकी फुल करवाने के पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: 4 नवंबर के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है. तेल कंपनियों हर दिन सुबह 6.30 बजे ही पेट्रोल और डीजल के भाव को अपडेट कर देती हैं. 1 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 1 नवंबर को भी पेट्रोल औऱ डीजल के भाव को नहीं बदला गया है. 1 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं.

देश के महानगरों में तेल के दाम?

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो ये 94.72 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 87.62 रुपए है. इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.94 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है. वहीं कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 90.76 रुपए है. आखिर में चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जानिए दूसरे शहरों का हाल

शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

आखिरी बार कब बदले थे दाम

पिछले कई महीनों से तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. लेकिन उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का बदलाव किया गया था.

सुबह अपडेट होते हैं दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6