Petrol Diesel Price Today: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें 5 मार्च के रेट, आपके शहर में कितना महंगा-सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

5 मार्च 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. असल में कई शहरों में फिलहाल रेट स्थिर हैं, लेकिन कच्चे तेल की वैश्विक हलचल के कारण आगे बदलाव संभव है.तो टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें.
Petrol Diesel Price Today: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें 5 मार्च के रेट, आपके शहर में कितना महंगा-सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

हर कोई सुबह की शुरुआत चाय और रोज की खबरें पढ़ते हुए होती है. लेकिन एक खबर ऐसी होती है जो सीधे आपकी जेब से जुड़ी होती है पेट्रोल और डीजल के दाम. हर दिन सुबह करीब 6 बजे देश की सरकारी तेल कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं. अब 5 मार्च 2026के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं.बुधवार को देश के कई शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की हलचल को देखते हुए आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.


सवाल: आज क्या हैं बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट?

आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

Add Zee Business as a Preferred Source

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72- डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21- डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94- डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75- डीजल ₹92.34
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49- डीजल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92- डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46- डीजल ₹95.70
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72- डीजल ₹90.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69- डीजल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04- डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30- डीजल ₹82.45
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48- डीजल ₹91.88
पटना: पेट्रोल ₹105.58- डीजल ₹93.80

अलग-अलग राज्यों में टैक्स और वैट की दरें अलग होने की वजह से शहरों के बीच कीमतों में फर्क देखने को मिलता है.

petrol

कच्चे तेल की हलचल क्यों अहम है?

आपको बता दें कि इस टाइम पूरी दुनिया की नजर मिडिल ईस्ट की स्थिति पर टिकी हुई है.असल में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. हालांकि सरकार ने अभी दाम बढ़ाए जाने से फिलहाल के लिए इनकार किया है.

अगर हालात ज्यादा बिगड़ते हैं और तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं,जी हां ऐसी स्थिति में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार भी जा सकती है.तो भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल आयात करता है, तो इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में थोड़ी सी हलचल भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर डाल सकती है.

क्या अभी टैंक फुल कराना समझदारी है?

फिलहाल कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन ग्लोबल हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति बदल सकती है.तो अगर आप लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं या रोजाना ज्यादा ड्राइव करते हैं, तो आज टैंक फुल कराना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.


वैसे कई बार 50 पैसे या 1 रुपये की बढ़ोतरी मामूली लगती है, लेकिन जब पूरा टैंक भरवाते हैं तो खर्च में फर्क साफ नजर आ जाता है.

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर

पेट्रोल और डीजल की कीमतें सिर्फ गाड़ी चलाने की लागत ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि पूरे बाजार पर असर डालती हैं.

  • ट्रांसपोर्ट महंगा हो जाता है
  • सब्जियां, फल और दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं
  • रोजमर्रा के सामान की लागत बढ़ जाती है

यानी कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें सीधे महंगाई और आम आदमी के बजट से जुड़ी होती हैं.

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.34
अहमदाबाद94.4990.17
बेंगलुरु102.9289.02
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.80
पुणे104.0490.57
चंडीगढ़94.3082.45
इंदौर106.4891.88
पटना105.5893.80

अपने शहर के रेट कैसे चेक करें?

अगर आप अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इसके कई आसान तरीके हैं।

1. SMS के जरिए: आप ‘RSP पेट्रोल पंप कोड’ लिखकर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं.

2. मोबाइल ऐप से: IOC, BPCL और HPCL जैसी तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप पर भी अपने शहर के रेट तुरंत देखे जा सकते हैं.

Conclusion

पेट्रोल-डीजल की कीमतें केवल एक तरह का आंकड़ा नहीं होता हैं, बल्कि यह हमारे रोजमर्रा के खर्च और देश की अर्थव्यवस्था से गहराई से जुड़ी होती हैं,तो इसलिए अगर आप कार या बाइक चलाते हैं, तो हर सुबह जारी होने वाले नए रेट्स पर नजर रखना आपकी आर्थिक समझदारी का हिस्सा है. तो तो साफ है कि आज कीमतें भले स्थिर हों, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में बदलाव संभव है.तो इसलिए गाड़ी की टंकी भरवाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें.

FAQs

1. आज पेट्रोल-डीजल के दाम कब जारी होते हैं?
भारत में तेल कंपनियां हर दिन सुबह करीब 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट करती हैं

2. पेट्रोल-डीजल के रेट क्यों बदलते हैं?
कीमतें कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और टैक्स के आधार पर तय होती हैं

3. क्या हर शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम अलग होता है?
हाँ। अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय टैक्स अलग होने के कारण शहरों में कीमतें अलग होती हैं

4. अपने शहर के पेट्रोल-डीजल रेट कैसे चेक करें?
तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप या SMS सेवा के जरिए आप अपने शहर के ताजा रेट तुरंत देख सकते हैं

5. क्या कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से भारत में पेट्रोल महंगा हो सकता है?
हाँ, भारत कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में कीमत बढ़ने का असर घरेलू पेट्रोल-डीजल रेट पर पड़ सकता है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6