Petrol-Diesel: 4 जनवरी की सुबह-सुबह क्या है 1 लीटर तेल की कीमत? टंकी फुल करवाने के पहले यहां चेक करें रेट

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने 4 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 4 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. 
Petrol-Diesel: 4 जनवरी की सुबह-सुबह क्या है 1 लीटर तेल की कीमत? टंकी फुल करवाने के पहले यहां चेक करें रेट

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव दिख रहा हो लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर नहीं पड़ रहा. तेल कंपनियों ने 4 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 4 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.

नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव

आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित नहीं किया गया है. आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं लेकिन संशोधन नहीं हुआ है. आखिरी बार तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2024 में तेल की कीमतों में संशोधन किया गया था. सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. यहां महानगरों समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान लेते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

महानगरों में तेल के भाव

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो ये 94.72 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 87.62 रुपए है. इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.94 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है. वहीं कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 90.76 रुपए है. आखिर में चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है.

दूसरे शहरों का हाल

बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6