&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत 26 अप्रैल के लिए जारी कर दी गई हैं. 26 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और यहां कोई संशोधन नहीं किया गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में कितना भी उतार-चढ़ाव हो लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि यहां आप अपने शहर का जायजा ले सकते हैं.
आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित नहीं किया गया है. आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं लेकिन संशोधन नहीं हुआ है. आखिरी बार तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2024 में तेल की कीमतों में संशोधन किया गया था. सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. यहां महानगरों समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान लेते हैं.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 91.02
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंपडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.