&format=webp&quality=medium)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड का भाव मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. लेकिन इसका असर घरेलू बाजार पर नहीं पड़ रहा है. 24 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. 24 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. 24 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कोई खुशखबरी नहीं दी गई है. हालांकि यहां आप अपने शहर का हाल जान सकते हैं.
आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले साल मार्च महीने में संशोधित किए गए थे. मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से घटाया गया था लेकिन उसके बाद से लेकर अबतक आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंपडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था लेकिन इसके बाद से कोई राहत नहीं दी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.