शुक्रवार के दिन क्या है एक लीटर पेट्रोल या डीजल की कीमत; क्या आम लोगों को मिली राहत

21 मार्च की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें 21 मार्च को भी एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है.
शुक्रवार के दिन क्या है एक लीटर पेट्रोल या डीजल की कीमत; क्या आम लोगों को मिली राहत

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. हालांकि बीते कुछ समय से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. 21 मार्च की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें 21 मार्च को भी एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन इसके अलावा आप यहां अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी ले सकते हैं.

दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंपडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04

Add Zee Business as a Preferred Source

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था लेकिन इसके बाद से कोई राहत नहीं दी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6