&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today 1st June: जून का महीना राहत भरा शुरू हुआ है. LPG Gas सिलेंडर के दाम में कटौती के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव नहीं किया गया है. तेल कंपनियों की तरफ से लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया. सरकार ने बीते 21 मई को तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम की थी. जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता हुआ था. केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने भी VAT कम किया था.
साल के शुरुआत में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था. इसके बाद से ही कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला. रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) आसमान छूने लगे. 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल में करीब 10 रुपए का इजाफा हुआ. लेकिन, 21 मई को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर बड़ी राहत दी.
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू होते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम कंज्यूमर को इतने दाम पर मिलता है.
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.