Petrol-Diesel: 16 नवंबर की सुबह-सुबह अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां जानें ताजा अपडेट

Petrol-Diesel Price Today: आज 16 नवंबर को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. जानिए आपके शहर में अभी क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट.
Petrol-Diesel: 16 नवंबर की सुबह-सुबह अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां जानें ताजा अपडेट

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें 16 नवंबर के लिए जारी हो गई हैं. तेल कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 16 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आज भी दाम में कोई संशोधन नहीं हुआ है. कीमतें आज भी वही हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की चाल में कैसा भी बदलाव क्यों ना हो लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो ये 94.72 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 87.62 रुपए है. इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.94 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है. वहीं कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 90.76 रुपए है. आखिर में चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6