&format=webp&quality=medium)
पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन तेल कंपनियों की ओर से जारी की जाती हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. 12 मार्च के लिए भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 12 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि बीते साल पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ते किए गए थे.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंपडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था लेकिन इसके बाद से कोई राहत नहीं दी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.