क्रूड का भाव चढ़ा; क्या बदले पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां तुरंत करें चेक

11 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है लेकिन आज भी कोई राहत नहीं है. 11 फरवरी 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और कोई संशोधन नहीं हुआ है.
क्रूड का भाव चढ़ा; क्या बदले पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां तुरंत करें चेक

Petrol-Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव का माहौल देख रही हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरती हैं या चढ़ती हैं लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है. हालांकि बीते कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं घटी हैं और तेल कंपनियों की ओर से आम लोगों को राहत भी नहीं दी गई है. 11 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है लेकिन आज भी कोई राहत नहीं है. 11 फरवरी 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और कोई संशोधन नहीं हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड का भाव 75.99 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड कर रहा है. यहां जानें कि आखिरी बार कब पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला है?

इस दिन बदले थे दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और एक बार फिर कोई बदलाव नहीं हुआ है. मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदली गई थीं. 14 मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदले गए थे. लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04

हर सुबह अपडेट होते हैं तेल के भाव

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. कीमतों में अगर कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है लेकिन अगर नहीं हो तो वेबसाइट पर ताजा रेट लिस्ट जारी हो जाती है. बता दें कि पिछले साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6