&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के भाव में तेजी देखने को मिली है. क्रूड के भाव में तेजी का असर क्या घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल में देखने को मिला है? 31 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 31 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. 31 जनवरी को भी तेल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं देखा गया है. बता दें कि 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम को संशोधित किया जा सकता है.
सरकार की ओर से ये इशारा दिया गया है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में थोड़ा संशोधन किया जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिल सकती है.
बता दें कि आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था. इसके बाद से लेकर अभी तक पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन बहुत जल्द देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं तो सरकार आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन कर सकती है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.