&format=webp&quality=medium)
पेट्रोल और डीजल की कीमतें 21 मई के लिए जारी कर दी गई हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 मई के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है. 21 मई को जारी लिस्ट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के प्राइस आज भी एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. 21 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं. बता दें कि लंबे समय से पेट्रोल और डीजल के भाव को नहीं बदला गया है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 89.02
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
15 मार्च 2024 को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी.
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.