&format=webp&quality=medium)
पेट्रोल और डीजल की कीमतें 10 जून के लिए जारी हो गई हैं. 10 जून को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है. हर बार की तरह आज भी वेबसाइट पर मौजूद कीमतों के मुताबिक, कोई बदलाव नहीं है. 10 जून को भी पेट्रोल और डीजल के दाम एक समान हैं.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 89.02
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04
15 मार्च 2024 को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी.
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.