&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. बीते ट्रेडिंग सेशन के दौरान ब्रेंट और क्रूड में तकरीबन 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट और क्रूड के भाव में गिरावट का असर आज भी पेट्रोल और डीजल पर देखने को मिला है. 5 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. 5 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बिलकुल नहीं बदला गया है. भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट और क्रूड के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें समान हैं.
देशव्यापी तो केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है लेकिन अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में कहीं कहीं बदलाव देखने को मिला है. इसमें पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं. पंजाब में पेट्रोल 48 पैसे सस्ता हुआ है तो राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.