Petrol-Diesel Price: हफ्ते भर में Crude Oil के दाम ₹250 तक गिरे, अब कितने रुपये लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल?

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले एक हफ्ते में करीब 3 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 66-67 डॉलर प्रति बैरल के बीच घूम रहा है. आइए जानते हैं आज रविवार 9 मार्च 2025 को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price: हफ्ते भर में Crude Oil के दाम ₹250 तक गिरे, अब कितने रुपये लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल?

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले एक हफ्ते में गिरावट देखने को मिला है. कच्चा तेल करीब 3 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो गया है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 66-67 डॉलर प्रति बैरल के बीच है, हफ्ते भर पहले 69-70 डॉलर प्रति बैरल के करीब थी. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 9 मार्च 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई हैं.

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?

विदेशी बाजारों में मजबूत मांग के बीच सटोरियों के सौदा बढ़ाए जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल 33 रुपये की तेजी के साथ 5,813 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले कच्चे तेल का भाव 33 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,813 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसमें 1,846 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के बीच प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाए जाने से वायदा कीमतों पर असर पड़ा. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का भाव 0.44 प्रतिशत चढ़कर 66.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 0.48 प्रतिशत बढ़कर 69.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई103.4489.97
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.8592.44
बेंगलुरु102.8688.94
लखनऊ94.6587.76
नोएडा94.8788.01
गुरुग्राम95.1988.05
चंडीगढ़94.2482.40
पटना105.1892.04

आखिरी बार पिछले साल मार्च में घटी थीं कीमतें

15 मार्च 2024 को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी.

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6