&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में काफी समय से थोड़ा बहुत बदलाव देखा जा रहा है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 70-71 डॉलर प्रति बैरल के बीच घूम रहा है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 9 फरवरी 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई हैं.
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल का भाव नौ रुपये चढ़कर 6,219 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में कच्चे तेल का मार्च माह में आपूर्ति होने वाला अनुबंध नौ रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,219 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 837 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.96 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत चढ़कर 74.75 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
| बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| नोएडा | 94.87 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
| चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
| पटना | 105.18 | 92.04 |
15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं.
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.