Petrol-Diesel Price: संडे को तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानिए अब कितने रुपये लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले करीब दो हफ्तों से बढ़त देखने को मिल रही है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 68-72 डॉलर प्रति बैरल के बीच घूम रहा है. आइए जानते हैं आज रविवार 23 मार्च 2025 को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price: संडे को तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानिए अब कितने रुपये लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त देखने को मिली है. अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का असर कच्चे तेल के दाम पर साफ देखा जा सकता है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 68-72 डॉलर प्रति बैरल के बीच है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 23 मार्च 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई हैं.

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?

वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिली. इस बढ़त की एक बड़ी वजह रही अमेरिका की तरफ से ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध. ओपेक देशों के ताजा आउटपुट प्लान के हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि सप्लाई में कमी आ सकती है. ब्रेंट क्रूड 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 72.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड में भी 0.3 फीसदी की बढ़त आई और वह 68.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई103.4489.97
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.8592.44
बेंगलुरु102.8688.94
लखनऊ94.6587.76
नोएडा94.8788.01
गुरुग्राम95.1988.05
चंडीगढ़94.2482.40
पटना105.1892.04

आखिरी बार पिछले साल मार्च में घटी थीं कीमतें

15 मार्च 2024 को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी.

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6