&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: पिछले कुछ महीनों से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अगर सिर्फ पिछले एक हफ्ते की बात करें तो कच्चा तेल करीब 2 डॉलर प्रति बैरल यानी लगभग 130 रुपये महंगा हुआ है. बता दें कि अभी कच्चे तेल का दाम 72 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच चुका है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 22 दिसंबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें भी जारी कर दी गई हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई हैं.
कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 48 रुपये की गिरावट के साथ 5,885 रुपये प्रति बैरल रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जनवरी, 2025 माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 48 रुपये या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,885 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 1,852 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.98 डॉलर प्रति बैरल रह गया. वहीं ब्रेंट क्रूड का दाम 0.56 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 72.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
| बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| नोएडा | 94.87 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
| चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
| पटना | 105.18 | 92.04 |
15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं.
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.