Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानिए अब कितने रुपये लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में थोड़ा बहुत बदलाव तो होता रहता है, जो पिछले कुछ दिनों में काफी कम हुआ है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल के आसपास घूम रहा है. आइए जानते हैं आज रविवार 16 फरवरी 2025 को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानिए अब कितने रुपये लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में काफी समय से थोड़ा बहुत बदलाव देखा जा रहा है. हालांकि, अगर बात की जाए पिछले हफ्ते की तो कच्चे तेल में मामूली बढ़त देखने को मिली है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास घूम रहा है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 16 फरवरी 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई हैं.

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल का भाव 17 रुपये चढ़कर 6,213 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में कच्चे तेल का मार्च माह में आपूर्ति होने वाला अनुबंध 17 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,213 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 9,843 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.42 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत चढ़कर 75.22 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई103.4489.97
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.8592.44
बेंगलुरु102.8688.94
लखनऊ94.6587.76
नोएडा94.8788.01
गुरुग्राम95.1988.05
चंडीगढ़94.2482.40
पटना105.1892.04

आखिरी बार पिछले साल मार्च में घटी थीं कीमतें

15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी.

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6