Petrol-Diesel Price: गाड़ी का टैंक फुल कराने जा रहे हैं? तो पहले देख लें डीजल-पेट्रोल के Latest Rates

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले कई महीनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर सिर्फ पिछले एक हफ्ते की बात करें तो कच्चे तेल के दाम में करीब 1 डॉलर की बढ़त देखने को मिली है. आइए जानते हैं आज रविवार 12 जनवरी 2025 को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price: गाड़ी का टैंक फुल कराने जा रहे हैं? तो पहले देख लें डीजल-पेट्रोल के Latest Rates

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले कई महीनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर सिर्फ पिछले एक हफ्ते की बात करें तो कच्चे तेल के दाम में करीब 1 डॉलर की बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि अभी कच्चे तेल का दाम 74-77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास घूम रहा है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 12 जनवरी 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें भी जारी कर दी गई हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई हैं.

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?

मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार बढ़ा दिए जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल का भाव नौ रुपये चढ़कर 6,347 रुपये प्रति बैरल हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमएसई) में फरवरी आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध का भाव नौ रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,347 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें कुल 3,277 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल के भाव में तेजी दर्ज की गई. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का भाव 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.49 प्रतिशत चढ़कर 77.30 डॉलर प्रति बैरल रहा. हफ्ते भर में कच्चा तेल करीब 1 डॉलर महंगा हुआ है.

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई103.4489.97
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.8592.44
बेंगलुरु102.8688.94
लखनऊ94.6587.76
नोएडा94.8788.01
गुरुग्राम95.1988.05
चंडीगढ़94.2482.40
पटना105.1892.04

आखिरी बार पिछले साल मार्च में घटी थीं कीमतें

15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं.

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6