Budget के पहले क्या बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने के पहले यहां देखें ताजा अपडेट

Petrol-Diesel Price: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से कुछ ही देर में देश के सामने आम बजट पेश करने वाली हैं. ऐसे में क्या बजट के पहले आज पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम आदमी कोई राहत मिली है?
Budget के पहले क्या बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने के पहले यहां देखें ताजा अपडेट

Petrol-Diesel Price: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से कुछ ही देर में देश के सामने आम बजट पेश करने वाली हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकार का फोकस आम आदमी को बड़ी राहत देने में रहने वाला है. ऐसे में क्या बजट के पहले आज पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम आदमी कोई राहत मिली है? तेल कंपनियों ने 1 फरवरी, 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों का ऐलान कर दिया है, लेकिन आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.

नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव

आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित नहीं किया गया है. आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं लेकिन संशोधन नहीं हुआ है. आखिरी बार तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2024 में तेल की कीमतों में संशोधन किया गया था. सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. यहां महानगरों समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान लेते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो ये 94.72 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 87.62 रुपए है. इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.94 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है. वहीं कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 90.76 रुपए है. आखिर में चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है.

दूसरे शहरों का हाल

बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6