पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन मिली राहत, ये हैं आज के भाव

petrol and diesel : इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव घटकर क्रमश: 71.73 रुपये, 73.79 रुपये, 77.34 रुपये और 74.46 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
 पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन मिली राहत, ये हैं आज के भाव

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल शनिवार को 48 पैसे लीटर सस्ता हो गया था. (डीएनए)

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटाकर उपभोक्ताओं को महंगाई से बड़ी राहत पहुंचाई है. इन चार दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल 1.27 रुपये लीटर सस्ता हो गया है और डीजल के दाम भी 55 पैसे लीटर घट गए हैं. दिल्ली और कोलकाता में रविवार को पेट्रोल के दाम में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई. पेट्रोल के दाम मुंबई में 41 पैसे और चेन्नई में 44 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली में 17 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव घटकर क्रमश: 71.73 रुपये, 73.79 रुपये, 77.34 रुपये और 74.46 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल के भाव घटकर क्रमश: 66.11 रुपये, 67.86 रुपये, 69.27 रुपये और 69.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

इससे पहले शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती दर्ज की गई थी. दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल शनिवार को 48 पैसे लीटर सस्ता हो गया था और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 47 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी. चेन्नई में पेट्रोल के रेट में 50 पैसे प्रति लीटर घट गए थे. तेल कंपनियों ने दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे जबकि चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6