&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अगस्त महीने के आखिरी दिन चल रहे हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. 29 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया गया है. 29 अगस्त को भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि हर दिन OMCs पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी करती हैं और अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती हैं.
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव 96.72 प्रति लीटर है और डीजल का भाव 89.62 प्रति लीटर है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर है.
शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
बता दें कि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 22 मई 2022 को आखिरी बार तेल की कीमतों में बदलाव किया गया था, इसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज के लिए भी OMCs ने ताजा अपडेट को अपडेट कर दिया है.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें