&format=webp&quality=medium)
Petrol and Diesel Latest Price: अगस्त का महीना भी आ गया है लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. 2 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतोंको जारी कर दिया गया है. 2 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं और यहां कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि बीते 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 1 अगस्त को भी नहीं बदली हैं. 1 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल का भाव वही है. 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल के दाम को 15 रुपए प्रति लीटर तक लाया जाएगा.
दिल्ली की बात करें तो यहां (17 जुलाई) को पेट्रोल का भाव 96.72 प्रति लीटर है और डीजल का भाव 89.62 प्रति लीटर है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर है.
शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें