IBA के मंच पर होगी ओपन आर्किटेक्चर पर चर्चा, SBI इवेंट में वित्त मंत्री ने दिए संकेत, AI पर भी रखी बात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टेट बैंक इंडिया के इवेंट पर बताया कि ओपन आर्किटेकचर पर इंडिया बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के मंच पर गंभीर चर्चा की जाएगी.
IBA के मंच पर होगी ओपन आर्किटेक्चर पर चर्चा, SBI इवेंट में वित्त मंत्री ने दिए संकेत, AI पर भी रखी बात

Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खराड़ी, पुणे महाराष्ट्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के लोकल हेड ऑफिस का उद्घाटन किया. इस इवेंट में उन्होंने कहा कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के मंच पर ओपन आर्किटेक्चर पर गंभीर चर्चा होगी. इसमें विचार किया जाएगा कि क्या बैंक द्वारा बेचे जाने वाले थर्ड पार्टी प्रोडेक्ट्स के लिए एक्सक्लूसिव एग्रीमेंट सही हैं या नहीं. वित्त मंत्री के इस बयान से बैंकिंग और बीमा सेक्टर में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है.

SBI और SBI लाइफ के बैकएश्योरेंस एग्रीमेंट

भारतीय स्टेट बैंक का फिलहाल SBI लाइफ के साथ एक एक्सक्लूसिव बैंकएश्योरेंस एग्रीमेंट है. ओपन आर्किटेक्चर लागू होने का सीधा मतलब है कि बैंक को किसी एक इंश्योरेंस कंपनी के बजाए कई कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करने की परमिशन मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

AI से होगी AI के खतरों की काट

  • वित्त मंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पैदा होने वाले तकनीकी खतरों पर किया है कि इसे निपटने के लिए खुद AI को तकनीकी ढाल बनाया जाएगा.
  • वित्त मंत्री ने बताया कि Anthropic के AI Mythos से निपटने के लिए आईटी मंत्रालय (MeiTY) संबंधित अधिकारियों और टेक कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में है.
  • उन्होंने बताया कि SBI चेयरमैन के नेतृत्व में आने वाले हफ्तों में बैंकों के बीच इस पर विस्तार चर्चा होगी कि सुरक्षा के लिए AI का प्रबावी इस्तेमाल कैसे हो सकता है.
  • इसके अलावा वित्त मंत्री ने IDBI बैंक के विनिवेश पर भी अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि बैंक की डिसइन्वेस्टमेंट की प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी, इसमे कोई बदलाव नहीं होगा.

घरेलू खपत और यील्ड का शानदार प्रदर्शन

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण आर्थिक उथल-पुथल पर वित्त मंत्री ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत की घरेलू खपत और यील्ड शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.

स्थिर बना हुआ है एक्सपोर्ट सेक्टर

  • निर्मला सीतारमण के मुताबिक भारतीय निर्यातक सफलतापूर्वक नए ग्लोबल मार्केट्स को तलाशने में सफल रहे हैं, इस कारण एक्सपोर्ट सेक्टर स्थिर बना हुआ है.
  • बकौल वित्त मंत्री भारतीय स्टेट बैंक भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

ह्यूमन टच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण

वित्त मंत्री ने कहा कि आज लोग फोन पर बैंकिंग कर रहे हैं, लेकिन तकनीक के इस दौर में भी ह्यूमन टच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. यही फाइनेंशियल इंक्लूजन की असली भावना है, क्योंकि एक इंसान ही कस्टमर को इन्वेस्टमेंट के एकदम सही ऑप्शन को चुनने में बेहतर गाइड कर सकता है. ऐसे में ऐसा नहीं हो सकता है कि सभी काम केवल फोन के जरिए ही हों. डिजिटाइजेशन की रफ्तार को बढ़ाने के साथ-साथ जरूरी है कि बैंक अपने ग्राहकों से भी सीधा संपर्क को बनाए रखें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6