सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए लॉन्च किया मोबाइल ऐप, आवेदक ऐप के जरिए Internship के लिए कर सकेंगे आवेदन

PM Internship Scheme: इस ऐप के जरिए आवेदक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे. अभी तक इस 327 कंपनियों ने 1.18 लाख इंटर्नशिप ऑफर की है.
सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए लॉन्च किया मोबाइल ऐप, आवेदक ऐप के जरिए Internship के लिए कर सकेंगे आवेदन

PM Internship Scheme: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है और अधिक से अधिक कंपनियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया. इस ऐप के जरिए आवेदक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने सांसदों से युवाओं को इस योजना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है.

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान युवाओं को 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लक्ष्य वाली इस योजना की प्रायोगिक परियोजना तीन अक्टूबर, 2024 को शुरू की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी में ऐप शुरू करने के बाद वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री सीतारमण ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों के युवाओं को लाना और उन्हें उद्योग द्वारा जरूरी कौशल के साथ-साथ नौकरी की उपलब्धता को समझने में मदद करना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अधिक से अधिक कंपनियों से इसका हिस्सा बनने का आग्रह

उन्होंने कहा कि उद्योग की अपेक्षाओं और जरूरतों के संदर्भ में लोगों की कमी है और इस योजना का उद्देश्य उस अंतर को पाटना है. योजना के बारे में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उद्योग पर कोई दबाव नहीं है और इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है. सीतारमण ने कहा कि यह योजना राष्ट्रीय हित के लिए है और उन्होंने अधिक से अधिक कंपनियों से इसका हिस्सा बनने का आग्रह किया. मंत्री ने कहा, भारतीय उद्योग को व्यापक हित में भाग लेना चाहिए. आपको विंडो खोलने की जरूरत है... ताकि लोग इस पर नजर डाल सकें.

PM Internship Scheme

दूसरे दौर में आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च

कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि यह योजना युवाओं को जमीनी अनुभव प्रदान करती है और इससे विकसित भारत में योगदान देने में मदद मिलेगी. योजना की प्रायोगिक परियोजना के पहले दौर में कंपनियों द्वारा 1.27 लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए और परियोजना का दूसरा दौर इस साल जनवरी में शुरू हुआ, जिसके तहत लगभग 327 कंपनियों द्वारा 1.18 लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर अधिसूचित किए गए. दूसरे दौर में आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6