सरकार ने फिर किया साफ, 60 दिनों का क्रूड स्टॉक फुल, रसोई गैस की सप्लाई में दिक्कत नहीं, ATF कीमतों पर भी छूट

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच सरकार ने पेट्रोलियम, डीजल, गैस और ATF पर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की पैनिक बाइंग की जरूरत नहीं है.
सरकार ने फिर किया साफ, 60 दिनों का क्रूड स्टॉक फुल, रसोई गैस की सप्लाई में दिक्कत नहीं, ATF कीमतों पर भी छूट

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और उसके चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में हो रहे भारी-उतार चढ़ाव के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर साफ आश्वस्त किया है कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है. पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश में फ्यूल की वर्तमान स्थिति, सप्लाई चेन और तेल कंपनियों से जुड़े आर्थिक स्थिति पर डीटेल आंकड़े पेश किए हैं. सुजाता शर्मा ने बताया है कि किसी भी को भी घबराहट में पेट्रोल डीजल या रसोई गैस की पैनिक बाइंग करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

पूरी क्षमता के साथ काम कर रही रिफाइनरियां

सुजाता शर्मा के मुताबिक देश में फिलहाल सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ लगातार काम कर रही हैं. सरकार ने भारत की एनर्जी सिक्युरिटी को ध्यान में रखते हुए 60 दिनों के लिए क्रूड की सप्लाई सुनिश्चित कर ली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

नहीं है पेट्रोल और फ्यूल की कमी

  • पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी के मुताबिक किसी भी पेट्रोल पंप या फिर रिटेल आउटलेट पर फ्यूल की कोई कमी नहीं है. साथ ही डिस्ट्रीब्यूशन सामान्य तौर पर चल रहा है.
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार का जिक्र करते हुए मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि कच्चे तेल के महंगा होने के बावजूद, आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की है.
  • दाम न बढ़ने के कारण भी पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर ऑयल मार्केटिंग कंपनीज (OMCs) को फिलहाल भारी अंडर रिकवरी का सामना करना पड़ रहा है.

ATF पर दी जा रही है छूट

एविएशन कंपनियों को राहत देते हुए ATF पर खास छूट दी जा रही है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि संकट के कारण ATF की कीमतों में 25 फीसदी बढ़ोतरी की आशंका थी, लेकिन सरकारी हस्तक्षेप के कारण इसे केवल 8.5% में सीमित रखा है.

छूट की होगी मॉनिटरिंग

  • घरेलू रूट्स पर सर्विस के लिए ATF के दाम कम रखे हुए हैं ताकि एयरलाइंस को मदद मिल सके.
  • ATF में दी गई राहत के बाद सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है कि इस छूट का फायदा सीदे ग्राहकों को मिले.
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि किराये की मॉनिटरिंग के लिए व्यवस्था मौजूद है, अगर हवाई किराया एक तय रेंज से ज्यादा बढ़ें तो सरकार सीधे हस्तक्षेप करेगी.
  • सुजाता शर्मा ने बताया कि ATF डीरेगुलेटेड है. अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए पूरे दाम हैं.
  • आगे की स्थिति पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. पेट्रोल और डीजल के अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क में अंतर के कारण अंतर ज्यादा है.

44% का बड़ा उछाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुताबिक गैस की कीमतों और सप्लाई पर कई जरूरी अपडेट दिए गए हैं. मंत्रालय के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में LNG और LPG के दामों में 44 फीसदी का बड़ा उछाल आया है.

ऑनलाइन बुक हो रहे 92 फीसदी सिलेंडर

  • अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गैस की कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू सप्लाई को फिलहाल बाधित नहीं किया गया है.
  • अधिकारियों के मुताबिक ग्राहकों तक लगातार गैसों की डिलीवरी पहुंच रही है.
  • सुजाता शर्मा के मुताबिक फिलहाल 92 फीसदी गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं.
  • गैस की डिलीवरी में ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करने के लिए 81 फीसदी सिलेंडरों की डिलीवरी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए हो रही है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

60 लाख से ज्यादा गैस सिलेंडर किए डिलीवर

देश में गैस की पयार्प्त सप्लाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को ही देशभर में 60 लाख गैस सिलेंडर डिलीवर किए गए हैं. साथ ही, जिन उपभोक्ताओं की छोटी जरूरतें हैं उन कंज्यूमर्स के लिए 5 किलोग्राम वाले 65 हजार सिलेंडरों की बिक्री की गई है.

PNG नेटवर्क को किया जा रहा मजबूत

  • सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के नेटवर्क को ज्यादा मजबूत करने की कोशिश कर रही है. शिपिंग मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल के मुताबिक सभी भारतीय जहाज और नागरिक सुरक्षित हैं.
  • फिलहाल फारस की खाड़ी के संवेदनशी एरिया में 18 भारतीय जहाज मौजूद हैं, जिन पर 385 भारतीय नाविक तैनात हैं. सभी बंदरगाहों पर ऑपरेशन्स नॉर्मल हैं, कोई भी भीड़ नहीं है.
  • विदेश मंत्रालय के असीम महाजन ने बताया तनावग्रस्त इलाकों में सभी भारकीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन से लगतार संपर्क बनाया जा रहा है. हेल्पलाइन और भारतीय मिशन के जरिए मदद पहुंचाई जा रही है.
  • विदेश मंत्रालय के मुताबिक जिन क्षेत्रों के एयरस्पेस पूरी तरह से बंद हैं, वहां पर फंसे लोगों को सड़क मार्ग के जरिए सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश तेजी से जारी है.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6