&format=webp&quality=medium)
LPG Price Today: त्योहारी सीज़न शुरू होते ही देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दिया है. कंपनियों ने आज 1 अक्टूबर, 2025 से हवाई ईंधन (Aviation Turbine Fuel - ATF) और कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
19 किलो के कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में ₹15.50 प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की गई है. होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारी इस महंगाई की सीधी मार झेलेंगे.
अगर कॉमर्शियल सिलिंडर यानी 19 किलो के सिलिंडर की बात करें 1 अक्टूबर, 2025 से दिल्ली में एक सिलिंडर की कीमत 1595.50 रुपये, कोलकाता में 1700.50 रुपये, मुंबई में 1547 रुपये और चेन्नई में 1754.50 रुपये होगी.
VIDEO: 1 अक्टूबर से लागू हुआ Online Gaming Bill 2025, लग सकता है इतना Fine!
घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी, आम घरों के किचन पर इसका फिलहाल असर नहीं होगा.
ATF की कीमतों में ₹3,052.5 प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई दरें आज यानी 1 अक्टूबर, 2025 से लागू हो गई हैं. हवाई ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस कंपनियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर हवाई टिकटों पर भी देखने को मिल सकता है.
VIDEO: IRCTC New Rules: 1 अक्टूबर से बदले ट्रेन टिकट बुक करने के नियम
देश के बड़े शहरों में घरेलू एयरलाइंस के लिए एयर फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी भी लागू होगाी. दिल्ली में इसकी बढ़ी हुई कीमत 93,766.02 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 96,816.58 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 87,714.39 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 97,302 रुपये प्रति किलो के भाव पर ATF का नया प्राइस लागू रहेगा.
ATF और कमर्शियल सिलिंडर की नई दरें आज से देशभर में लागू हो चुकी हैं. त्योहारी सीज़न की शुरुआत में ये बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर असर डाल सकती है
VIDEO: 1 अक्टूबर से RBI के नए बैंकिंग नियम, EMI और गोल्ड लोन में राहत