&format=webp&quality=medium)
LPG Price: ऑटो गैस के दाम भी बढ़े. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
LPG, Petrol-Diesel Price Today: देशभर में LPG (Liquified Petroleum Gas) की शॉर्टेज जैसी स्थिति बन चुकी है. ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध में तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. इस बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ऑटो गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं, यानी कि जिन शहरों में LPG से गाड़ियां चलती हैं वहां भी इसका दाम बढ़ गया है. वैसे दिल्ली में Auto LPG नहीं है, लेकिन मुंबई, हैदराबाद सहित कई बड़े शहरों में ऑटो गैस से गाड़ियां चलती हैं, तो कच्चे तेल के बढ़ते दामों और LPG के शॉर्टेज के बीच ये भी एक बड़ा झटका है.
ऑटो गैस (LPG) एक साफ, हाई-ऑक्टेन, प्रचुर मात्रा में उपलब्ध और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है. इसे प्राकृतिक गैस से फ्रैक्शनेशन प्रक्रिया के जरिए और कच्चे तेल के रिफाइनिंग के दौरान बनाया जाता है. यह प्रोपेन और ब्यूटेन जैसी पेट्रोलियम गैसों का मिश्रण होता है. इस ईंधन में ऊर्जा की मात्रा ज्यादा होने के कारण CO2 उत्सर्जन में काफी कमी आती है.
आज ऑटो LPG देश के 500 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है. पूरे देश में करीब 1100 स्टेशनों का नेटवर्क है, जिससे यह सबसे ज्यादा उपलब्ध वैकल्पिक ईंधन बन गया है. इसकी बढ़ती उपलब्धता ने बड़ी संख्या में वाहन मालिकों को अपने वाहनों को ऑटो LPG में कन्वर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया है. ऑटो LPG एक किफायती और पर्यावरण के लिए अनुकूल ईंधन है. इसी वजह से आने वाले कुछ वर्षों में भारत दुनिया के प्रमुख ऑटो LPG बाजारों में शामिल हो सकता है.
बड़े महानगरों में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़ और कोलकाता में ऑटो LPG की व्यवस्था अच्छी तरह शुरू हो चुकी है. इन शहरों में LPG फिलिंग स्टेशनों की अच्छी उपलब्धता है और हजारों ऑटो रिक्शा पहले से ही ऑटो LPG पर चल रहे हैं.
LIVE TV:
LPG शॉर्टेज के बीच सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल और घरेलू दोनों ही सिलिंडरों के भाव बढ़ाए थे. घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में ये बढ़ोतरी लंबे वक्त बाद आई है.
(7 मार्च 2026 से लागू)
(7 मार्च 2026 से ला/गू)
दिल्ली – ₹87.71
मुंबई – ₹90.01
कोलकाता – ₹91.81
चेन्नई – ₹92.38
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)