&format=webp&quality=medium)
देश से लेकर दुनियाभर में बड़ी हलचल है. दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की समिट चल रही है. दावोस से भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच ऐतिहासिक डील पूरी होने की सुगबुगाहट आ रही है. डॉलर के सामने रुपया कमजोरी दिखा रहा है. वहीं, सोना अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है.
देश-दुनिया में हो रहे तमाम डेवलपमेंट्स की वजह से शेयर बाजार में भी आए दिन उतार-चढ़ाव दिख रहा है. ऐसे में देश दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर पर नजर होना जरूरी है. आपसे देश और दुनिया की एक भी खबर नहीं चूके इसलिए हम लेटेस्ट अपडेट्स से आपको अपडेट कर रहे हैं.
22 Jan 2026, 9:49 PM (IST)
22 Jan 2026, 9:31 PM (IST)
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया. पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में गुरुवार को यातायात नियमों के पालन और जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आयोजित किया गया.
यातायात पुलिस ने सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन मार्ग, मॉडल टाउन गोलचक्कर और छिजारसी तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. इस दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में यातायात नियमों और संकेतों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए तथा आईएसआई मार्क हेलमेट भी वितरित कर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ ही लोगों को नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई. सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने प्रवर्तन अभियान भी तेज किया. इस दौरान मैनुअल रूप से 3,293 चालान किए गए, जबकि आईएसटीएमएस कैमरों की सहायता से 4,106 वाहनों पर कार्रवाई की गई. इस प्रकार कुल 7,399 ई-चालान जारी किए गए.
22 Jan 2026, 9:23 PM (IST)
भारत में स्किल डेवलपमेंट को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए Ministry of Skill Development and Entrepreneurship (MSDE) ने World Economic Forum (WEF) के साथ एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया है. इस साझेदारी के तहत भारत में India Skills Accelerator लॉन्च किया जाएगा, जो सरकार, उद्योग और शिक्षा संस्थानों को जोड़कर स्किल गैप को कम करने पर काम करेगा. इस पहल का उद्देश्य TVET सिस्टम को इंडस्ट्री और ग्लोबल इकॉनमी की जरूरतों से बेहतर तरीके से जोड़ना है. MSDE मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि यह पहल NEP 2020 और Vision India@2047 के अनुरूप एक फ्यूचर-रेडी और ग्लोबली प्रतिस्पर्धी वर्कफोर्स तैयार करने में मदद करेगी.
22 Jan 2026, 9:18 PM (IST)
वैश्विक राजनीतिक गलियारे में वर्तमान समय में कई मुद्दों ने हलचल मचा रखी है. वेनेजुएला, ग्रीनलैंड, रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर गाजा सीजफायर तक, विश्व पटल पर सियासी मुद्दा बना हुआ है. विश्व में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की शुरुआत की है. इसमें शामिल होने के लिए ट्रंप ने दुनिया के लगभग 60 देशों को न्योता भेजा. आइए जानते हैं कि किन देशों ने ट्रंप के इस न्योते को स्वीकार किया और किन देशों ने ठुकरा दिया.
इजरायली मीडिया के अनुसार, 60 में से दुनिया के 25 देशों ने ट्रंप के न्योते को स्वीकार कर लिया है. बता दें कि बोर्ड ऑफ पीस में अब तक इजरायल, बहरीन, मोरक्को, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, अजरबैजान, बुल्गारिया, हंगरी, इंडोनेशिया, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कोसोवो, पाकिस्तान, पराग्वे, कतर, सऊदी अरब, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, मिस्र, वियतनाम और मंगोलिया शामिल हुए.
22 Jan 2026, 9:10 PM (IST)
चांदी के दाम में 19,386 रुपए की गिरावट आई, जिसके बाद चांदी का नया भाव 3 लाख रुपये से नीचे आ गया है. अब चांदी का दाम 2,99,711 रुपए प्रति किलो हो गया है. बता दें कि यह एक दिन पहले तक 3,19,097 रुपए प्रति किलो था
चांदी के भाव में गिरावट के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी शानदार गिरावट देखने को मिली है. अगर 24 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो इसमें 3099 रुपये की गिरावट आती है, जिसके बाद नया भाव 1,51,128 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. एक दिन पहले यह भाव 1,54,227 रुपए प्रति 10 ग्राम था.
अगर हम 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो यह 1,41,272 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,38,433 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं 18 कैरेट सोने का दाम पहले 1,15,670 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब कम होकर 1,13,346 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.
22 Jan 2026, 8:25 PM (IST)
(IANS इनपुट के साथ)
22 Jan 2026, 8:07 PM (IST)
शानदार तेजी के साथ खुल अमेरिकी बाजार. नैस्डैक में 220 अंकों की तेजी, डाओ जोंस में करीब 400 अंकों की तेजी. S&P500 में करीब 50 अंकों की तेजी. इसकी वजह अमेरिका में जीडीपी की ग्रोथ के शानदार आंकड़े रहे.
22 Jan 2026, 7:40 PM (IST)
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने गुरुवार को कहा कि घरेलू निवेशकों में बढ़ोतरी भारत के सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में एक है. साथ ही बताया कि दुनिया में व्यापारिक और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बाद भी देश में व्यापक स्तर पर आर्थिक स्थिरता बनी हुई है.
उन्होंने आगे कहा कि कंपनियां बड़ी मात्रा में पूंजी जुटाने में सफल हो रही हैं. 2025 में देश आईपीओ की संख्या के मामले में दुनिया में पहले स्थान और पूंजी जुटाने में तीसरे स्थान पर था. सेबी चेयरमैन के मुताबिक, महंगाई में कमी, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और स्थिर एक्सटर्नल अकाउंट्स भारत को दुनिया की सबसे मजबूत बनाते है और देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रही है.
जापान के ओसाका में हुई भारतीय उद्योग परिसंघ (सीसीआई) की बैठक में निवेशकों को संबोधित करते हुए पांडे ने कहा कि भारत का डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर नए वैश्विक मानक निर्धारित कर रहा है और जीएसटी 2.0, नए लेबर कोड और आयकर में कटौती जैसे सुधार देश में खपत और निवेश चक्र को पुनर्जीवित कर रहे हैं.
22 Jan 2026, 7:40 PM (IST)
एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अधिकारियों को बताया गया कि फ्लाइंग स्क्वायड ने 7 से 19 जनवरी के बीच एनसीआर में 330 निरीक्षण किए और प्रदूषण से संबंधित 90 मामले दर्ज किए गए. यह जानकारी गुरुवार को जारी एक बयान में दी गई.
इंफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 124वीं बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि इन निरीक्षणों में 241 उद्योग, 22 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट और पांच निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) स्थल शामिल थे.
इसके अलावा, सड़क की धूल और कचरे के जमाव की जांच के लिए 62 सड़क खंडों का निरीक्षण किया गया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कुल 90 उल्लंघन दर्ज किए गए, जिनमें से 66 औद्योगिक क्षेत्र में, दो डीजी सेट से संबंधित, चार सी एंड डी स्थलों पर और 18 सड़क की धूल से संबंधित थे.
22 Jan 2026, 7:05 PM (IST)
सरकारी पेमेंट ऐप भीम पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है और इस ऐप पर होने वाले मासिक लेनदेन में 2025 में 300 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है. एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड की ओर से जारी किए गए डेटा में बताया गया कि भीम ऐप पर मासिक लेनदेन की संख्या दिसंबर 2025 में बढ़कर 165.1 मिलियन हो गई है, जो कि जनवरी 2025 में 38.97 मिलियन थी.
2025 में भीम ऐप पर मासिक आधार पर लेनदेन में औसत 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल है. लेनदेन की मात्रा में वृद्धि के साथ-साथ लेनदेन के मूल्य में भी भारी उछाल आया. दिसंबर 2025 में लेनदेन का मूल्य 20,854 करोड़ रुपए से अधिक हो गया. पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, लेनदेन की संख्या में लगभग 390 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि लेनदेन के मूल्य में 120 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई.
22 Jan 2026, 7:05 PM (IST)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), ईटानगर जोनल ऑफिस ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी मामले में एक बड़ी कार्रवाई की. ईडी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल, मणिपुर और झारखंड में कुल 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया.
यह कार्रवाई लगभग 658 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग और इससे जुड़े 99 करोड़ रुपए के फर्जी आईटीसी क्लेम से संबंधित है, जो सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा रहा था. ईडी की जांच सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज, ईटानगर कमिश्नरेट द्वारा 3 अक्टूबर 2024 को दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जिसमें सिद्धि विनायक ट्रेड मर्चेंट, अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शिकायत की गई थी. जांच में पाया गया कि यह फर्म अपने घोषित पते पर अस्तित्व में ही नहीं थी.
अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 (केवल 6 महीनों) में इसने 11 अलग-अलग राज्यों में पंजीकृत 58 प्राप्तकर्ता संस्थाओं को कुल 658.55 करोड़ रुपए मूल्य के 15,258 फर्जी/नकली चालान जारी किए. इन फर्जी चालानों के आधार पर उक्त 58 संस्थाओं ने वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 99.31 करोड़ रुपए का फर्जी आईटीसी गलत तरीके से प्राप्त किया.
22 Jan 2026, 6:16 PM (IST)
APAC की पहली iron-air long-duration energy storage (LDES) इनोवेटर होने का दावा करने वाली Meine Electric ने प्री-सीड फंडिंग राउंड में $750,000 (करीब ₹6.7 करोड़) जुटाए हैं. इस राउंड में Antler, Rebalance, Venture Catalysts, gradCapital और AIC-AU Incubation Foundation के साथ एंजेल इन्वेस्टर्स ने हिस्सा लिया है. 2023 में प्रियांश मोहन और स्तुति कक्कड़ द्वारा स्थापित स्टार्टअप इस फंडिंग का इस्तेमाल लैब-लेवल प्रोटोटाइप से पायलट-रेडी iron-air बैटरी सिस्टम तक ट्रांजिशन को तेज करने के लिए करेगा.
22 Jan 2026, 6:11 PM (IST)
22 Jan 2026, 6:04 PM (IST)
दिल्ली एनसीआर में GRAP Stage-III (Severe AQI 401–450) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. आदेश के अनुसार, अनुकूल मौसम परिस्थितियों के चलते दिल्ली का AQI 322 दर्ज किया गया, और IMD/IITM के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में एयर क्वालिटी “मॉडरेट से पुअर” श्रेणी में रहने की संभावना है. इसी आधार पर Stage-III के तहत लागू सख्त प्रतिबंधों को वापस लिया गया.
हालांकि, GRAP Stage-I और Stage-II के सभी नियम NCR और आसपास के इलाकों में पहले की तरह लागू रहेंगे और उन्हें और सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदूषण दोबारा “सीवियर” श्रेणी में न पहुंचे. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन साइट्स को नियम उल्लंघन पर बंद किया गया था, वे बिना CAQM की अनुमति के दोबारा शुरू नहीं हो सकतीं.
22 Jan 2026, 5:29 PM (IST)
Full Truck Load एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म TrucksUp ने HDFC Bank के साथ अपनी पार्टनरशिप को रिन्यू किया है. इस सहयोग के तहत ट्रक ओनर्स को नए ट्रक, यूज्ड ट्रक और रीफाइनेंसिंग के लिए लोन की सुविधा मिलेगी. कंपनी के अनुसार, इन लोन पर कम ब्याज दर और आसान EMI ऑप्शंस भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
22 Jan 2026, 4:44 PM (IST)
22 Jan 2026, 4:14 PM (IST)
22 Jan 2026, 3:41 PM (IST)
22 Jan 2026, 3:40 PM (IST)
22 Jan 2026, 1:41 PM (IST)
मुनाफा ₹206 करोड़ (₹270 करोड़ का अनुमान)
मुनाफा ₹426 करोड़ से घटकर ₹206 करोड़ (YoY)
NII ₹2689 करोड़ (₹2750 करोड़ का अनुमान)
NII `2814 करोड़ से घटकर `2689 करोड़ (YoY)
नेट NPA 1.37% से घटकर 0.99% (QoQ)
ग्रॉस NPA 5.02% से घटकर 3.33% (QoQ)
प्रोविजन ₹1152 करोड़ से बढ़कर ₹1155 करोड़ (QoQ)
प्रोविजन ₹1376 करोड़ से घटकर ₹1155 करोड़ (YoY)
31 दिसंबर तक कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 17.33%
22 Jan 2026, 1:33 PM (IST)
मुनाफा ₹2852 करोड़ से बढ़कर ₹3061 करोड़ (YoY)
NII ₹6897 करोड़ (₹6740 करोड़ का अनुमान)
NII ₹6415 करोड़ से बढ़कर `6897 करोड़ (YoY)
ग्रॉस NPA 2.6% से घटकर 2.23% (QoQ)]
नेट NPA 0.16% से घटकर 0.16% (QoQ)
प्रोविजनिंग ₹1059 करोड़ से घटकर ₹850 करोड़ (YoY)
22 Jan 2026, 1:32 PM (IST)
कंसो मुनाफा ₹126 करोड़ (₹122 करोड़ का अनुमान)
कंसो मुनाफा ₹125.5 करोड़ से बढ़कर ₹126 करोड़ (YoY)
कंसो आय ₹390 करोड़ (₹390 करोड़ का अनुमान)
कंसो आय ₹370 करोड़ से बढ़कर ₹390 करोड़ (YoY)
कामकाजी मुनाफा ₹173 करोड़ से बढ़कर ₹179 करोड़
मार्जिन 46.8% से घटकर 45.87% (YoY)
₹3.5/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
22 Jan 2026, 1:03 PM (IST)
दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने 23 जनवरी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दिन क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. 22 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. हालांकि, 22 जनवरी को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी. लेकिन, 23 जनवरी को मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. साथ ही, पूरे दिन गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है. सुबह, दोपहर, शाम और रात, हर समय आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. विभाग की मानें तो बारिश के बाद 24 और 25 जनवरी को एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं.
22 Jan 2026, 1:02 PM (IST)
कैलेंडर ईयर 2025 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में 73 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले साल भारत में कुल 47 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया. यह बढ़ोतरी सेवा और उत्पादन क्षेत्र में बड़े निवेश की वजह से हुई है. संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विदेशी निवेश में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से सेवा क्षेत्र में बड़े निवेश की वजह से हुई है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की विदेशी निवेश वृद्धि दर दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले देशों में शामिल रही. अक्टूबर में गूगल ने घोषणा की थी कि वह आंध्र प्रदेश में एआई हब के लिए 15 अरब डॉलर का निवेश करेगी. दिसंबर में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डाटा सेंटर्स में 17.5 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की. इसी तरह दिसंबर में ही Amazon ने कहा कि वह एआई और अन्य क्षेत्रों में 35 अरब डॉलर का निवेश करेगी.
22 Jan 2026, 12:47 PM (IST)
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के जनकपुरी में दो सिखों-सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या और विकासपुरी में गुरचरण सिंह को आग लगा लगाने के मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को बरी कर दिया. राऊज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज दिग्विजय सिंह ने एक आदेश सुनाते हुए 78 साल के सज्जन कुमार को बरी कर दिया. यह मामला 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख बॉडीगार्ड्स द्वारा हत्या के बाद भड़के दंगों के दौरान हुई हिंसा के आरोपों से जुड़ा था.
22 Jan 2026, 12:47 PM (IST)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को गुरुवार को 11 साल पूरे हो गए. इस योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत की गई थी. 22 जनवरी 2026 को जब सुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल पूरे हो रहे हैं, तब तक इसके तहत 4.53 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके थे. सुकन्या समृद्धि योजना पर फिलहाल 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो बेटियों के लिए बनी सरकारी योजनाओं में सबसे अधिक मानी जाती है. इसमें जमा की गई रकम और उस पर मिलने वाला ब्याज भारत सरकार द्वारा पूरी तरह सुरक्षित होता है, जिससे यह एक भरोसेमंद और कम जोखिम वाला निवेश बनता है. यह योजना खास तौर पर बेटियों की पढ़ाई और शादी के खर्च में मदद के लिए बनाई गई है. इसके जरिए लड़कियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिलता है, जो महिला सशक्तीकरण के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है.
बेटी के माता-पिता या कानूनी अभिभावक किसी भी डाकघर या अधिकृत बैंक शाखा में सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं. यह खाता लड़की के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक खोला जा सकता है. हर बेटी के लिए केवल एक खाता खोला जा सकता है. एक परिवार में अधिकतम दो खाते खोले जा सकते हैं. दिसंबर 2025 तक इस योजना में कुल जमा राशि 3.33 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दिखाती है. इस योजना में सालाना न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं. इसमें खाता खुलने की तारीख से 15 साल तक पैसे जमा किए जा सकते हैं.
22 Jan 2026, 10:39 AM (IST)
सावधान: 5 बार तोड़ा ट्रैफिक नियम तो नहीं चला पाओगे गाड़ी
एक साल में 5 या इससे ज्यादा ट्रैफिक उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड
MoRTH ने Motor Vehicles Rules में नया संशोधन किया
आदतन नियम तोड़ने वालों को रोकने के लिए नया प्रावधान जोड़ा
5 गलतियों के बाद मिलेगा सस्पेंशन नोटिस
ड्राइवर को सफाई देने का मौका मिलेगा (प्रूफ के साथ)
संतोषजनक जवाब पर DL सस्पेंड नहीं होगा, वरना 3 महीने का पाबंदी
ये नियम 1 जनवरी से लागू
एक साल से ज्यादा पुराने अपराध नहीं गिने जाएंगे
22 Jan 2026, 10:38 AM (IST)
भारत में दुनिया की पहली बायोसिमिलर लॉन्च
‘Tishtha' नाम से दुनिया की पहली बायोसिमिलर लॉन्च
Nivolumab की पहली बायोसिमिलर ‘Tishtha' लॉन्च
कैंसर के इलाज में दवा का इस्तेमाल
13,950 और 28,950 रुपये की कीमत में उपलब्ध
दवा 40 mg और 100 mg डोज में उपलब्ध
22 Jan 2026, 10:22 AM (IST)
Ceigall Infra 2160 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर
कंपनी की सब्सिडियरी है Ceigall Infra
साहिबगंज-अरेराज-बेतिया 4 लेन प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर
730 दिनों में प्रोजेक्ट को पूरा करेगी
22 Jan 2026, 10:02 AM (IST)
गुरुवार को एशियाई बाजारों में ज्यादातर जगह मजबूती देखने को मिली. इसकी वजह अमेरिकी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत रहे, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर 8 यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले से कदम पीछे खींचे और वहां सैन्य कार्रवाई से भी इनकार किया. वॉल स्ट्रीट पर S&P 500 फ्यूचर्स 0.4% और डाओ फ्यूचर्स 0.3% चढ़े रहे.
जापान का निक्केई 1.9% उछलकर 53,760 के ऊपर पहुंच गया, जहां टेक शेयरों ने लीड की. SoftBank करीब 11% चढ़ा जबकि Tokyo Electron में 3.7% की तेजी रही. साउथ कोरिया का कोस्पी 2% मजबूत होकर पहली बार 5000 के स्तर के ऊपर निकला. यहां भी टेक शेयरों में जोरदार खरीद दिखी, Samsung Electronics 3.3% और SK Hynix 2.3% चढ़े.
हालांकि चीन और हांगकांग में हल्की कमजोरी दिखी. हांग सेंग 0.2% फिसला जबकि शंघाई कंपोजिट करीब 0.2% गिरा. ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 0.7% मजबूत रहा. ताइवान का Taiex 2% उछला और भारत का सेंसेक्स भी करीब 0.7% की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा. कुल मिलाकर ट्रंप के नरम रुख से ग्लोबल मार्केट में सेंटिमेंट बेहतर हुआ और एशियाई बाजारों में खरीदारी लौटी.
22 Jan 2026, 9:04 (IST)
कॉनकॉल में कंपनी ने दिए अगले 5 साल के लिए ग्रोथ टारगेट
Seed सेगमेंट का कारोबार बढ़ाकर 1000 करोड़ करने की योजना
Soil & Plant Health कारोबार को 225 करोड़ से बढ़ाकर 700-800 करोड़ करने की योजना
हाई ग्रोथ Agriculture सेग्मेंट में क्षमता विस्तार की योजना
घरेलू और Export ग्राहकों से स्ट्रॉन्ग ऑर्डर बुक
मजबूत ऑर्डर से चौथी तिमाही की बिक्री को सपोर्ट मिलेगा
नए प्रोडक्ट लांच और Strategic alliance पर कंपनी फोकस करेगी
Pesticide और Seed bill सेक्टर के लिए गेमचेंजर होगे
22 Jan 2026, 9:01 (IST)
22 Jan 2026, 8:58 (IST)
22 Jan 2026, 8:38 (IST)
ग्रीनलैंड मुद्दे पर बड़ा ब्रेकथ्रू सामने आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भविष्य के किसी समझौते के लिए एक “फ्रेमवर्क” तैयार हो गया है. इसके साथ ही ट्रंप ने संकेत दिया कि 1 फरवरी से NATO सहयोगी देशों पर लगाए जाने वाले टैरिफ फिलहाल रोके जाएंगे. इस बयान से ट्रेड वॉर की चिंताओं में कुछ राहत मिली है. ट्रंप की ग्रीनलैंड से जुड़ी धमकियों के बाद यूरोपियन यूनियन ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर होने वाले वोट को फ्रीज कर दिया था, लेकिन अब माहौल थोड़ा नरम पड़ता दिख रहा है. इसी बीच ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड बातचीत में भी प्रगति के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि भारत के साथ एक अच्छी और मजबूत डील होने जा रही है. ट्रंप के इन बयानों से ग्लोबल मार्केट सेंटिमेंट को सपोर्ट मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

21 Jan 2026, 9:39 PM (IST)
ग्रीनलैंड पर ट्रंप ने डेनमार्क को सीधी धमकी दे डाली. वह बोले कि रिक्वेस्ट ठुकराई तो अमेरिका याद रखेगा. उन्होंने कहा- 'दुनिया की सुरक्षा के लिए हमें बर्फ का वो टुकड़ा चाहिए. हमने कभी कुछ मांगा नहीं. हम चाहते तो जमीन के उस टुकड़े को अपने पास रख लेते. उनके पास चॉइस है, हां कहेंगे तो हम आभारी रहेंगे. अगर ना कहेंगे तो हम इसे याद रखेंगे.'
21 Jan 2026, 9:22 PM (IST)
पाकिस्तान ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. डॉन मीडिया आउटलेट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (एफओ) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान ने "गाजा में स्थायी शांति हासिल करने" के मकसद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "बोर्ड ऑफ पीस" में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है.
पाकिस्तान को ये न्योता पिछले हफ्ते दिया गया था, जब ट्रंप प्रशासन ने युद्ध के बाद गाजा में शासन और पुनर्निर्माण की देखरेख करने वाले बोर्ड और संबंधित निकायों में शामिल होने के लिए दुनिया भर की हस्तियों से संपर्क किया था.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ को दिए गए न्योते के जवाब में, पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2803 के ढांचे के तहत और गाजा शांति योजना के कार्यान्वयन का समर्थन करने के अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा करना है."
21 Jan 2026, 9:20 PM (IST)
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को डीजीसीए मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (एटीपीएल) के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) सेवाओं का शुभारंभ किया. डीजीसीए की ओर से ईपीएल एटीपीएल सेवा के उद्घाटन को डिजिटल परिवर्तन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है.
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस एक सुरक्षित डिजिटल लाइसेंस है जिसमें प्रामाणिकता सुनिश्चित करने, गड़बड़ी रोकने और त्वरित समय पर सत्यापन सक्षम करने के लिए आईसीएओ के अनुरूप सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं. ईपीएल को ईजीसीए मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए प्राप्त किया जा सकता है.
डीजीसीए ने फरवरी 2025 में वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (सीपीएल) और फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर (प्रतिबंधित) लाइसेंस (एफआरटीओएल) को शुरू करने के साथ ईपीएल की शुरुआत की थी. एटीपीएल के लिए ईपीएल सेवाओं के शुभारंभ के साथ, डीजीसीए विमानन क्षेत्र के लिए दक्षता, पारदर्शिता और सुधरी हुई सेवाओं के वितरण को बेहतर करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है.
21 Jan 2026, 8:37 PM (IST)
दावोस में ट्रंप बोले कि ग्रीनलैंड के लिए हम सेना का इस्तेमाल नहीं करेंगे. उन्होंने कहा ग्रीनलैंड को जल्द से जल्द लेना चाहते हैं. अमेरिका धरती का आर्थिक इंजन है और ग्रीनलैंड पर यूरोप ठीक नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड हमें अपनी रक्षा के लिए चाहिए. हम NATO के साथ हैं और रहेंगे. NATO के लिए जितना किया, उतना अमेरिका को मिला नहीं.
21 Jan 2026, 8:27 PM (IST)
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) को गुरुवार को 11 वर्ष हो रहे हैं. केंद्र सरकार की इस योजना ने बालिकाओं के सशक्तिकरण में एक अहम भूमिका निभाई है. इसने न सिर्फ बालिकाओं के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने में मदद की है, बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास भरने में भी बड़ा योगदान दिया है.
एसएसवाई को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 22 जनवरी 2015 को शुरु किया गया था. यह एक कम जोखिम वाली जमा योजना है, जिसमें सरकार मूलधन की गारंटी देती है और ब्याज का भुगतान प्रत्येक तिमाही में निर्धारित दरों के अनुसार वार्षिक रूप से किया जाता है.
इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा और विवाह के खर्चों को पूरा करना है. शिक्षा, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर, यह पहल महिला सशक्तिकरण को मजबूत करती है और भविष्य में आत्मनिर्भरता की परिकल्पना में योगदान देती है. वर्तमान में, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है.
21 Jan 2026, 7:58 PM (IST)
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावोस में साफ कहा कि भारत के एआई मॉडल वैश्विक समस्याओं के लिए ज्यादा प्रासंगिक और कम लागत वाले हैं. उन्होंने कहा कि भारत पांचवीं औद्योगिक क्रांति के दौर में ज्यादा से ज्यादा फायदा देने पर काम कर रहा है.
अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, एआई भारत में तकनीक को आम नागरिकों तक पहुंचाने का जरिया बन रहा है, जिससे सेवाएं ज्यादा तेज और प्रभावी हो रही हैं. ‘AI Power Play’ पैनल में भारत ने खुद को दुनिया के टॉप एआई देशों के पहले समूह में बताया और आईएमएफ की रैंकिंग पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भारत का एआई फ्रेमवर्क पक्षपात, डीपफेक और भरोसे से जुड़ी चिंताओं को दूर करेगा.
21 Jan 2026, 6:09 PM (IST)
दूरसंचार विभाग ने 6GHz स्पेक्ट्रम बैंड और 5925–6425 MHz फ्रिक्वेंसी बैंड के लिए लाइसेंस बाध्यता खत्म की. बिना लाइसेंस के इस्तेमाल की छूट मिली. इससे सीधा फायदा वाई-फाई सेवा देने वाली कंपनियों को होगा. ग्राहक के लिए अच्छा है कि स्पीड तेज होगी और रेंज भी बढ़ेगी.
21 Jan 2026, 5:47 PM (IST)
दीपिंदर गोयल ने अपने MD और CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है. वो अब कंपनी के वाइस चेयरमैन और बोर्ड डायरेक्टर का हिस्सा होंगे. कंपनी ने Albinder Singh Dhindsa को नया CEO नियुक्त किया है. इस बदलाव को कंपनी के अगले ग्रोथ फेज की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जहां फाउंडर स्ट्रैटेजिक रोल में रहेंगे और ऑपरेशनल कमान नए CEO संभालेंगे.
21 Jan 2026, 5:25 PM (IST)
वनप्लस इंडिया ने बुधवार को उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि कंपनी भारत में अपने ऑपरेशन को बंद करने जा रही है. इसके साथ कंपनी ने कहा कि उसके ऑपरेशन सामान्य बने हुए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वनप्लस के सीईओ रॉबिन लियू ने एक पोस्ट में कहा, "वनप्लस इंडिया और उसके संचालन के बारे में फैल रही कुछ गलत जानकारियों को मैं स्पष्ट करना चाहता हूं. हम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे."
लियू ने आगे कहा, "वनप्लस के बंद होने के बारे में हाल ही में आई अपुष्ट खबरें झूठी हैं. वनप्लस इंडिया का कामकाज सामान्य रूप से जारी है. हम सभी पक्षकारों से आग्रह करते हैं कि वे निराधार दावों को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करें.” कंपनी की ओर से स्पष्टीकरण ऐसे समय पर आया है, जब भारत में स्मार्टफोन निर्माताओं को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है और साथ ही बाजार में प्रतिस्पर्धा पहले के मुकाबले काफी अधिक हो गई है. (IANS से इनपुट)
21 Jan 2026, 4:50 PM (IST)
इटरनल ग्रुप के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया है. उनकी जगह यह पद अलबिंदर ढींढसा संभालेंगे, जो कि मौजूदा समय में ब्लिंकिट के सीईओ हैं. दीपिंदर गोयल का इस्तीफा एक फरवरी,2026 से लागू होगा. शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में गोयल ने कहा कि हाल ही में उनका रुझान ऐसे नए विचारों की ओर हुआ है जिनमें उच्च स्तर का जोखिम, प्रयोग और अन्वेषण शामिल है.
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे विचारों को इटरनल जैसी सार्वजनिक कंपनी से बाहर रहकर ही आगे बढ़ाना बेहतर है, क्योंकि इटरनल को अपनी वर्तमान व्यावसायिक रणनीति पर केंद्रित और अनुशासित रहना आवश्यक है. अगर ये विचार इटरनल के रणनीतिक दायरे में आते, तो मैं कंपनी के भीतर ही इन पर काम करता.
हाल ही में 10-मिनट डिलीवरी को लेकर काफी विवाद हुआ था. सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए क्विक कॉमर्स कंपनियों को 10 मिनट डिलीवरी बंद करने की सलाह दी थी, जिसके बाद कंपनियों ने इसे बंद कर दिया है.
21 Jan 2026, 2:56 PM (IST)
21 Jan 2026, 1:42 PM (IST)
सूत्रों के हवाले से एक्सक्लूसिव खबर
एविएशन सेक्टर को मिल सकता है इंफ्रा सेक्टर का दर्जा
बजट में नई ड्रोन स्कीम की घोषणा संभव
स्पेशलाइज्ड ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा
ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर कैपेक्स इंसेंटिव
ड्रोन में R&D, कंपोनेंट्स पर भी प्रोत्साहन संभव
छोटे विमानों के घरेलू निर्माण के लिए भी घोषणा होगी
10 नए एयरपोर्ट्स की घोषणा संभव
कुछ एयरपोर्ट्स को PPP मॉडल पर विकसित करेगी सरकार
21 Jan 2026, 1:36 PM (IST)
कंसो मुनाफा ₹153 Cr (₹244 Cr का अनुमान)
कंसो मुनाफा ₹187 Cr से घटकर ₹153 Cr (YoY)
कंसो आय ₹2687 Cr (₹2809 Cr का अनुमान)
कंसो आय ₹2510 से बढ़कर ₹2687 Cr (YoY)
कामकाजी मुनाफा ₹309 Cr से बढ़कर ₹314 Cr (YoY)
मार्जिन 12.3% से घटकर 11.7%
FY26 के लिए वॉल्यूम ग्रोथ गाइडेंस 12-14% पर बरकरार
प्लास्टिक पाइपिंग वॉल्यूम ग्रोथ 15-17% बढ़ने की उम्मीद
21 Jan 2026, 1:29 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, अटल पेंशन योजना (APY) को साल 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है, ताकि असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बुढ़ापे में पेंशन की सुरक्षा मिलती रहे. दूसरा, सिडबी (SIDBI) में 5,000 करोड़ रुपए की नई पूंजी डालने का फैसला हुआ है. इससे लगभग 25.74 लाख नए छोटे उद्योगों को कर्ज मिल सकेगा और करीब 1.12 करोड़ नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है.
21 Jan 2026, 9:59 (IST)
21 Jan 2026, 9:47 (IST)
अरावली की परिभाषा से जुड़े मसले पर फिर से विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट नई कमेटी बनाएगा. कोर्ट ने एमिकस क्यूरी, सरकार समेत सभी पक्षकारों से कहा है कि वो कमेटी के लिए पर्यावरण और वन विभाग से जुड़े एक्सपर्ट के नाम दे. कोर्ट ने कहा कि यह नई कमेटी अदालत की निगरानी में काम करेगी. कोर्ट ने एमिकस क्यूरी से कहा है कि वो इस विवाद से जुड़े मसले पर विचार के लिए विस्तृत नोट कोर्ट के सामने रखे ताकि उन मुद्दों पर सुनवाई हो सके.
राजस्थान के कुछ किसानों की ओर से पेश वकील राजू रामचन्द्रन ने कहा कि अभी भी कुछ इलाकों में गैरकानूनी माइनिंग हो रही है. कोर्ट ने राजस्थान सरकार से कहा कि वो सुनिश्चित करें कि कोई गैरकानूनी माइनिंग न हो. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी 29 दिसंबर को दिए उसका आदेश लागू रहेगा.
29 दिसंबर को हुई पिछली सुनवाई में SC ने 20 नवंबर को दिए उस फैसले के अमल पर रोक लगा दी जिसमें कोर्ट ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय समिति की सिफारिश को स्वीकार कर लिया था. कमेटी की सिफारिश में कहा गया था कि अरावली हिल्स वो पहाड़िया मानी जाएगी, जिनकी ऊँचाई 100 मीटर या उससे ज़्यादा हो. इसका मतलब है कि पर्यावरण मंत्रालय की कमेटी की सिफारिश पर अमल नहीं होगा. अरावली में किसी प्रकार के खनन (चाहे नया लीज हो या पुराने लीज का नवीनीकरण हो) बिना कोर्ट की अनुमति के इसकी इजाजत नहीं जाएगी.
अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी.
21 Jan 2026, 9:41 (IST)
नई शर्त:
देर करने पर पेनल्टी:
21 Jan 2026, 9:00 (IST)
21 Jan 2026, 8:56 (IST)