सोना 1.38 लाख और चांदी 2.52 लाख के पार! 2026 में भी नहीं कम होगी चमक, पढ़ें तमाम बड़ी खबरें

LIVE: आज निवेशकों के साथ-साथ पाठकों की नजर किन खबरों पर होनी चाहिए, किन खबरों पर एक्शन दिख सकता है? इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.
सोना 1.38 लाख और चांदी 2.52 लाख के पार! 2026 में भी नहीं कम होगी चमक, पढ़ें तमाम बड़ी खबरें

LIVE: शनिवार को शेयर बाजार बंद हैं. लगातार पांचवें सेशन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट रही. शुक्रवार को सेंसेक्स 605 अंक गिरकर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 25700 के नीचे क्लोज हुआ. तीसरी तिमाही के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. सरकारी कंपनी IREDA ने दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया. US सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर फैसला टल गया है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड के साथ कुछ करना होगा, आसान तरीके से या मुश्किल तरीके से. इसके अलावा, ग्लोबल स्तर पर जियोपॉलिटिकल इवेंट्स भी लगातार चर्चा में बने हए हैं. तो आज निवेशकों को साथ-साथ पाठकों की नजर किन खबरों पर होनी चाहिए, किन खबरों पर एक्शन दिख सकता है, ये पूरी डीटेल आपको यहां पढ़ने को मिलेगी. हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.

Follow updates here:

10 Jan 2026, 6:43 PM (IST)

2026 में बनी रहेगी सोने-चांदी में तेजी

  • सोने और चांदी में 2025 में देखी गई तेजी इस साल भी जारी रहने की उम्मीद है. इसकी वजह सुरक्षित निवेश मांग और इंडस्ट्रियल मांग बने रहना है.
  • इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, फरवरी एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में इस हफ्ते काफी तेजी आई और यह 1,38,875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले हफ्ते की क्लोजिंग भाव 1,35,752 रुपए से अधिक है.
  • हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम इस हफ्ते 1,37,122 रुपए पर पहुंच गया है, जो पिछले हफ्ते के 1,34,782 रुपए से ज्यादा है.
  • MCX पर मार्च की एक्सपायरी का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में भी इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखी गई और यह बढ़कर 2,52,002 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया.
  • इस तेजी से यह साफ हो गया कि इसने अपनी हाल की कंसोलिडेशन रेंज से निर्णायक ब्रेकआउट किया है और एक मजबूत बुलिश चैनल में फिर से प्रवेश किया है.
  • कॉमेक्स पर चांदी वायदा की कीमत 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 79.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, 75 डॉलर से इसमें उछाल आया क्योंकि औद्योगिक मांग फिर से शुरू हुई और साथ ही सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी भी बढ़ी.

(IANS इनपुट के साथ)

10 Jan 2026, 5:16 PM (IST)

घर खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में ED का एक्शन

  • प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 9 जनवरी को एक अस्थायी कुर्की का आदेश जारी किया है.
  • मेसर्स एडेल लैंडमार्क्स लिमिटेड (पहले मेसर्स एरा लैंडमार्क्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) और इसके प्रमोटर हेम सिंह भड़ाना एवं सुमित भड़ाना से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग 585.46 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है.
  • अस्थायी रूप से अटैच की गई संपत्तियों में हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और बहादुरगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मेरठ और गाजियाबाद में स्थित लगभग 340 एकड़ के विभिन्न प्लॉट और जमीन के टुकड़े शामिल हैं.
  • ये संपत्तियां मेसर्स एडेल लैंडमार्क्स लिमिटेड और इसकी सहयोगी कंपनियों के स्वामित्व में हैं.
  • आरोपों के अनुसार, मेसर्स एडेल लैंडमार्क्स लिमिटेड, इसके प्रमोटरों और सहयोगी कंपनियों ने कई घर खरीदारों को वादा किए गए फ्लैट और यूनिट समय पर नहीं देकर धोखा दिया, जबकि इसमें 12 से 19 साल की देरी हुई.

(IANS इनपुट के साथ)

10 Jan 2026, 5:02 PM (IST)

वित्त मंत्री की प्री-बजट बैठक शुरू

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आज राज्यों के वित्त मंत्री के साथ प्री बजट बैठक 
  • बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भाग ले रहे हैं
  •  
  • संसद का 2026 का पहला यानी बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा.
  • बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा.
  • दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा.

10 Jan 2026, 4:22 PM (IST)

SEBI चेयरमैन का बड़ा खुलासा! 

  • कैपिटल मार्केट 10 साल में तेजी से बढ़ा
  • चालू वित्त वर्ष में 311 IPO से ₹1.7 लाख करोड़ जुटे

(Input- ANI)

10 Jan 2026, 3:50 PM (IST)

ओडिशा में India One Air का 9-सीटर विमान आपात लैंडिंग में क्रैश

  • India One Air का 9-सीटर विमान की आपात लैंडिंग में क्रैश
  • भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था, तकनीकी खराबी के कारण घटना
  • सभी 6 लोग (2 पायलट + 4 यात्री) सुरक्षित, मामूली चोटें, कोई मौत नहीं!
  • तकनीकी खराबी पर पायलट ने खुले मैदान में उतारा, सभी सुरक्षित
  • AAIB जांच करेगी

10 Jan 2026, 3:41 PM (IST)

NSE IPO पर बड़ा अपडेट

  • सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे का बयान.
  • NSE IPO के लिए NOC की प्रक्रिया एडवांस स्टेज पर.
  • नो ऑबरजेक्शन इसी महीने जारी हो सकती है.

10 Jan 2026, 3:40 PM (IST)

फोनपे ने वीजा, मास्टरकार्ड ट्रांजैक्शन के लिए लॉन्च किया 'बोल्ट'

  • फोनपे पेमेंट गेटवे (फोनपे पीजी) ने शनिवार को वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए 'फोनपे पीजी बोल्ट' लॉन्च करने की घोषणा की.
  • यह सॉल्यूशन डिवाइस टोकनाइजेशन का इस्तेमाल करके फोनपे प्लेटफॉर्म यूजर्स और मर्चेंट पार्टनर्स के लिए एक सुरक्षित और कुशल इन-ऐप चेकआउट अनुभव प्रदान करता है.
  • यह फीचर यूजर्स को फोनपे ऐप पर अपने मास्टरकार्ड और वीजा कार्ड को एक बार टोकनाइज करने की सुविधा देता है, जिससे वे हर मर्चेंट के साथ अपने कार्ड को अलग से टोकनाइज करने के बजाय फोनपे पीजी के साथ इंटीग्रेटेड किसी भी मर्चेंट पर अपने सेव किए गए कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

10 Jan 2026, 2:13 PM (IST)

27 रेस्तरां के खिलाफ CCPA का एक्शन

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने देशभर में 27 रेस्तरां के खिलाफ एक्शन लिया है.
CCPA ने अनुचित तरीके से सर्विस चार्ज वसूली और अन्य Unfair Trade Practices को लेकर कार्रवाई की.

10 Jan 2026, 11:37 AM (IST)

BSE ने लॉन्च किया नया डेरिवेटिव्स इंडेक्स

  • BSE इंडेक्स सर्विसेज बीएसई ऑल डेरिवेटिव्स स्टॉक इंडेक्स लॉन्च किया है.
  • इसका ETF और Index Fund जैसी पैसिव स्ट्रैटेजी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इसका बेस वैल्यू 1,000 है.
  • इंडेक्स में शेयरों का वेटेज फ्लोट-एडजस्टेड मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार होता है.

10 Jan 2026, 11:31 AM (IST)

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का शुभारंभ

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 50 लाख से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया.

कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य मंत्री रक्षा खडसे, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और सचिव पल्लवी जैन गोविल ने तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसमें युवा नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा होगी.

(Input- IANS)

10 Jan 2026, 9:38 (IST)

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0 के तहत होगा पीएम मोदी और युवाओं का सीधा संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0' को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इस कार्यक्रम के जरिए देश भर के प्रतिभाशाली युवा नेता साल 2047 तक भारत को विकसित बनाने के अपने सुझाव पीएम के सामने रखेंगे. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के मौके पर पीएम मोदी इन युवाओं से सीधा संवाद करेंगे.

10 Jan 2026, 8:50 (IST)

Globus Spirits Q3 Results

मुनाफा 4,268%  बढ़कर 31.4 करोड़ रुपए
आय 19%  बढ़कर 71.64 करोड़ रुपए
EBITDA में 112% की बढ़ोतरी
मार्जिन 6% से बढ़कर 11%

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

10 Jan 2026, 8:37 (IST)

IREDA Q3 Results

  • नेट प्रॉफिट 38% बढ़कर ₹585 करोड़
  • NII 35% उछलकर ₹898 करोड़
  • डिस्बर्समेंट 32% चढ़कर ₹9,860 करोड़
     

पूरी डीटेल पढ़ने के लिए क्लिक करें 

10 Jan 2026, 8:37 (IST)

ग्लोबल ऑयल और गैस एग्जीक्यूटिव्स को ट्रंप की दो टूक

कहा- आप सीधे हमसे डील कर रहे हैं, वेनेजुएला से नहीं

(Input- ANI)

10 Jan 2026, 8:34 (IST)

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ग्रीनलैंड के साथ कुछ करना होगा
आसान तरीके से या मुश्किल तरीके से

(Input- ANI)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6