&format=webp&quality=medium)
Budget Expectations 2026 live Updates: देश को अब इंतजार है 1 फरवरी का, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. बतौर वित्त मंत्री ये उनका 9वां बजट होगा. बजट 2025 में उन्होंने जो किया, वो किसी करिश्मे से कम नहीं था. लेकिन, उम्मीदें कभी खत्म नहीं होती. यही वजह है कि इस बार भी टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास, किसान, महिलाएं, युवा, उद्यमी और शेयर बाजार ये उम्मीद कर रहा है कि इस बार भी बजट उनके लिए कुछ खास लेकर आएगा. वहीं, दुनिया की भी नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि ग्रोथ, इन्फ्लेशन पर किस तरह मोदी सरकार अपना फोकस रखेगी. चुनौतियां, ग्लोबल टेंशन के बीच कैसे इकोनॉमी को मैनेज किया जाएगा.
बता दें, बजट 2025 में सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम में 12 लाख तक की कमाई को टैक्स फ्री कर दिया था. ये टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा तोहफा था. यही वजह रही कि 80 फीसदी लोग अब न्यू टैक्स रिजीम का हिस्सा हैं. लेकिन, सरकार का पूरा फोकस इस बात पर होगा कि किस तरह सभी को इस सिस्टम में शिफ्ट किया जाए. इसलिए एक बार फिर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. न्यू टैक्स रिजीम को और आकर्षक बनाने के लिए और कई ऐलान कर सकती हैं.
आम बजट 2026 इस बार कई मायनों में खास हो सकता है. पहली वजह साफ है कि रविवार को पेश हो रहा है. दूसरी सबसे बड़ी चर्चा ये है कि इस बार वित्त मंत्री की टीम में कोई वित्त सचिव नहीं है. क्योंकि, वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव का पद खाली पड़ा है. आमतौर पर वित्त सचिव ही वित्त मंत्रालय का सबसे वरिष्ठ अधिकारी होता है. मंत्रालय के अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बनाना, बजट से जुड़े बड़े फैसलों की निगरानी करना और पूरी प्रक्रिया को दिशा देना उसकी बड़ी जिम्मेदारी होती है. आसान शब्दों में वित सचिव बजट मशीनरी का संचालक होता है.
19 Jan 2026, 7:39 PM (IST)
आम बजट आने में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है. ऐसे में एक्सपर्ट्स में का मनना है कि इस बजट में सरकार का फोकस व्यापार में आसानी बढ़ाने पर होना चाहिए, जिससे व्यापारियों के लिए कारोबार करना पहले के मुकाबले आसान हो जाए.
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए टैक्स एक्सपर्ट मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि सरकार ने पिछले बजट में आय कर में टैक्स छूट को बढ़ाकर 12 लाख रुपए तक कर दिया था. इससे आम जनता को काफी राहत मिली है. साथ ही, जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स स्लैब को घटाकर दो कर दिया गया है.
उन्होंने आम बजट 2026-27 पर सुझाव देते हुए कहा कि सरकार इस बजट में व्यापार में आसानी को बढ़ावा देने पर फोकस करना चाहिए. मौजूदा समय में व्यापारियों को जीएसटी पोर्टल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है. एक्सपर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि मौजूदा समय में जीएसटी पोर्टल पर नोटिस मिलते हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग उसे नियमित चेक नहीं कर पाते हैं, जिस कारण से कई बार उन्हें अधिक टैक्स का भुगतान करना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि बंद हो चुके फिजिकल पत्राचार को दोबारा से शुरू करना चाहिए.
19 Jan 2026, 7:35 PM (IST)
आगामी 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर देश का हेल्थकेयर और फार्मास्यूटिकल सेक्टर खासा उम्मीदों से भरा हुआ है. हेल्थ सेक्टर के जानकारों का कहना है कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच सुधारने के लिए सरकारी खर्च को जीडीपी के 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना चाहिए. फिलहाल यह खर्च सीमित है, जबकि गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) का बोझ लगातार बढ़ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में करीब 65 फीसदी मौतें एनसीडी के कारण होती हैं, जिससे हेल्थ सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है.
भारत इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां नीतियों के सही क्रियान्वयन की सबसे ज्यादा जरूरत है. उन्होंने सरकार से सार्वजनिक स्वास्थ्य खर्च को कम से कम 2.5 फीसदी से ऊपर ले जाने की मांग की है, ताकि भविष्य के लिए एक मजबूत और टिकाऊ हेल्थ इकोसिस्टम तैयार किया जा सके.
विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 में मेडिकल डिवाइसेज और डायग्नोस्टिक किट्स पर जीएसटी घटाकर 5 फीसदी करना एक बड़ा कदम था, लेकिन अब इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को ठीक करना जरूरी हो गया है. उदाहरण के तौर पर, रेडिएशन प्रोटेक्शन से जुड़े उपकरणों पर 18 फीसदी जीएसटी लग रहा है, जिसे घटाकर 5 फीसदी किया जाना चाहिए. इससे घरेलू निर्माताओं को राहत मिलेगी और इलाज की लागत भी कम होगी.
(Input-IANS)
18 Jan 2026, 8:16 PM (IST)
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि आने वाला राज्य बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा. उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है. उपभोक्ताओं को बिना रुकावट और अच्छी गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली व्यवस्था को सुधारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि बजट अभी तैयार किया जा रहा है और सभी हितधारकों से सुझाव लिए जा रहे हैं. इस संबंध में मुख्यमंत्री स्वयं सभी विभागों के साथ बैठकें कर रहे हैं और एक मजबूत बजट पेश किया जाएगा. उन्होंने दोहराया कि बिना रुकावट और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में भी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई थी, इसलिए सर्दियों में भी कोई समस्या नहीं है और मांग-आपूर्ति में कोई असंतुलन नहीं है.
विज ने बताया कि राज्य भर में जरूरत के अनुसार ट्रांसफॉर्मर और कंडक्टर बदले जा रहे हैं, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में बड़े स्तर पर अपग्रेडेशन किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि जब भी कोई नया थर्मल प्लांट या यूनिट लगाई जाती है, तो कोयला ब्लॉक का सुरक्षित होना जरूरी होता है.
18 Jan 2026, 11:58 AM (IST)
बजट में वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकता है तोहफा
सरकार ब्याज आय पर अतिरिक्त टैक्स छूट और हेल्थकेयर संबंधी खर्चों पर राहत दे सकती है
बड़े टैक्स रेट बदलाव की संभावना कम
न्यू टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश
स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने पर विचार
सरचार्ज में हो सकती है सीमित कटौती
नए टैक्स सिस्टम में आ सकता है PF योगदान
17 Jan 2026, 0:12 (IST)
Clear Tax के फाउंडर और सीईओ अर्चित गुप्ता ने कहा:
17 Jan 2026, 0:10 (IST)
Clear Tax के फाउंडर और सीईओ अर्चित गुप्ता कहते हैं:
16 Jan 2026, 5:44 PM (IST)
16 Jan 2026, 4:29 PM (IST)
Budget 2026 LIVE: New Tax Regime में हो सकता है अगला बड़ा बदलाव
सूत्रों के मुताबिक, Budget 2026 में सरकार New Tax Regime को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठा सकती है.
संभावना है कि-
सरकार का फोकस साफ है-
16 Jan 2026, 4:29 PM (IST)
अगर सूत्रों के संकेत हकीकत बनते हैं, तो Budget 2026 महिलाओं के लिए सिर्फ स्कीम वाला बजट नहीं बल्कि रोज़मर्रा की बैंकिंग को आसान बनाने वाला बजट साबित हो सकता है.
फोकस साफ है- खाता हो, कार्ड हो, लोन हो या इंश्योरेंस… सब कुछ ऐसा जो ज़मीन पर काम करे.
16 Jan 2026, 4:28 PM (IST)
बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर, अफोर्डेबल हाउसिंग और शहरी विकास पर खर्च बढ़ाया जा सकता है.
होम बायर्स को उम्मीद है कि होम लोन पर टैक्स छूट का दायरा बढ़ सकता है.
16 Jan 2026, 4:19 PM (IST)
सूत्रों के मुताबिक, बजट में महिलाओं के लिए-
यह उन महिलाओं के लिए बड़ा बदलाव हो सकता है जो अब तक बैंकिंग सिस्टम से बाहर थीं.
16 Jan 2026, 4:19 PM (IST)
सूत्रों के मुताबिक-
16 Jan 2026, 4:19 PM (IST)
बजट में शहरों के बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए बड़े ऐलान संभव.
16 Jan 2026, 4:18 PM (IST)
FHRAI और IHM ने सरकार के सामने रखी डिमांड-
16 Jan 2026, 4:18 PM (IST)
किसानों को बजट से उम्मीद-
16 Jan 2026, 4:17 PM (IST)
16 Jan 2026, 4:17 PM (IST)
FICCI ने सरकार से टैक्स अपील निपटाने में तेजी, फास्ट ट्रैक मर्जर में टैक्स राहत, कस्टम्स सिस्टम में सुधार जैसी मांगें की हैं.
16 Jan 2026, 4:14 PM (IST)
बजट सत्र: 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026
पहला चरण: 28 जनवरी- 13 फरवरी
दूसरा चरण: 9 मार्च - 2 अप्रैल
1 फरवरी (रविवार) को पेश होगा बजट