&format=webp&quality=medium)
Industrial Production for June: जून महीने के लिए इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का डेटा आ गया है. खनन और बिजली क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन के कारण देश के औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी इस साल जून महीने में सुस्त पड़कर 10 महीने के निचले स्तर 1.5% पर रही. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ें में यह जानकारी दी गई.
मानसून के जल्दी आने से माइनिंग और पावर सेक्टर की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं. इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) के रूप में मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन बीते साल जून में 4.9% की दर से बढ़ा था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने मई के औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ रेट के आंकड़े को भी संशोधित कर 1.9% कर दिया है, जबकि पहले इसके 1.2% रहने का अनुमान लगाया गया था. अगस्त, 2024 के बाद औद्योगिक उत्पादन बढ़ोतरी सबसे कम है. उस समय इसकी बढ़ोतरी स्थिर रही थी.
ये भी पढ़ें- इस Defence Stock ने मचाया तहलका! 4 महीने में ही दे डाला 135% रिटर्न, अब इजरायली कंपनी के साथ की बड़ी डील
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन बढ़ोतरी जून, 2025 में मामूली रूप से बढ़कर 3.9% रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 3.5% थी.
माइनिंग प्रोडक्शन
खनन उत्पादन में 8.7% की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसमें 10.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.
पावर जेनरेशन
बिजली उत्पादन में जून, 2025 में 2.6% की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 8.6% की बढ़ोतरी हुई थी.
वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून अवधि के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 2% की बढ़ोतरी हुई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 5.4%की बढ़ोतरी हुई थी.