&format=webp&quality=medium)
India GDP Growth: भारत की इकॉनमी ने जून क्वार्टर में कमाल कर दिया है. रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% रही, जो मार्केट की उम्मीद से कहीं ज्यादा है. तीन बड़े ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस UBS, Goldman Sachs और BofA ने भारत की ग्रोथ पर रिपोर्ट जारी की है. सभी ने माना कि खपत और सर्विस सेक्टर की वजह से ग्रोथ जबरदस्त रही है, लेकिन आगे चुनौतियों से इनकार नहीं किया.
UBS के मुताबिक, 7.8% की ग्रोथ उम्मीद से ज्यादा है. हालांकि उनका मानना है कि FY26 में नाममात्र (nominal) ग्रोथ कम हो सकती है, जिससे कंपनियों की कमाई और क्रेडिट ग्रोथ पर असर पड़ेगा. UBS ने FY26 का ग्रोथ अनुमान बरकरार रखा है, लेकिन FY27 का अनुमान 40 बेसिस प्वाइंट घटाकर 6.3% कर दिया है. UBS ने कहा कि निवेश और निर्यात कमजोर हैं, इसलिए खपत ही ग्रोथ को सहारा दे रही है.
Goldman Sachs ने कहा कि जीडीपी ग्रोथ उम्मीद से बहुत ज्यादा रही, खासकर सर्विस सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ आई. उन्हें लगा था कि टूरिज्म और ट्रांसपोर्ट जैसे सर्विस सेक्टर कमजोर रहेंगे, लेकिन वहां से भी पॉजिटिव सरप्राइज मिला. Goldman Sachs ने कहा कि भले ही अमेरिका के टैरिफ भारत की ग्रोथ के लिए खतरा बन सकते हैं, लेकिन फिर भी CY25 और FY26 के लिए ग्रोथ अनुमान ऊपर जाने का रिस्क है.
BofA (Bank of America) ने कहा कि जीडीपी ने उम्मीदों को मात दी और 7.8% की मजबूत रिकवरी दिखाई. उनका कहना है कि ग्रोथ हर सेक्टर से सपोर्टेड है. RBI फिलहाल कोई बड़ा कदम नहीं उठाएगा और साइडलाइन पर ही रहेगा. BofA ने FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.5% पर बरकरार रखी है, लेकिन FY27 का 7% अनुमान नीचे जा सकता है क्योंकि ट्रेड पर असर दिखेगा.
तीनों ब्रोकरेज का मानना है कि फिलहाल खपत और सर्विस सेक्टर भारत की इकॉनमी को सहारा दे रहे हैं. लेकिन एक्सपोर्ट और निवेश अभी भी कमजोर कड़ी हैं. अमेरिका-भारत टैरिफ तनाव, ग्लोबल अनिश्चितता और ट्रेड इंपैक्ट FY27 की ग्रोथ को नीचे खींच सकते हैं.
एनालिस्ट्स का कहना है कि भारत को ग्रोथ बनाए रखने के लिए काउंटर-साइक्लिकल पॉलिसी की जरूरत है यानी सरकार और RBI को समय-समय पर सपोर्टिव कदम उठाने होंगे. अगर ग्लोबल हेडविंड्स (जैसे ट्रेड वॉर और टैरिफ) ज्यादा नहीं बढ़े, तो आने वाले सालों में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी इकॉनमी बना रह सकता है.
Q1. जून क्वार्टर में भारत की जीडीपी कितनी रही?
भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% रही, जो अनुमान से ज्यादा है.
Q2. UBS ने FY27 के लिए क्या अनुमान लगाया?
UBS ने FY27 का अनुमान घटाकर 6.3% कर दिया है.
Q3. Goldman Sachs ने ग्रोथ को किस वजह से मजबूत बताया?
खपत और सर्विस सेक्टर, खासकर टूरिज्म और ट्रांसपोर्ट ने ग्रोथ को सहारा दिया.
Q4. BofA ने FY26 के लिए क्या प्रोजेक्शन रखा?
BofA ने FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.5% पर बरकरार रखी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)