रोजाना हो रही 28 लाख LPG सिलेंडर की डिलीवरी, बेवजह न लगाएं भीड़, इंडियन ऑयल ने गैस की स्थिति पर दिया अपडेट

LPG Cylinder: महारत्न पीएसयू इंडियन ऑयल ने एलपीजी की उपलब्धता की स्थिति एक बार फिर साफ की है. इंडियन ऑयल ने बताया कि 28 लाख सिलेंडर रोजाना डिलीवर हो रहे हैं.
रोजाना हो रही 28 लाख LPG सिलेंडर की डिलीवरी, बेवजह न लगाएं भीड़, इंडियन ऑयल ने गैस की स्थिति पर दिया अपडेट

मध्यपूर्व में चल रहे तनाव के बीच देश में LPG की उपलब्धता को लेकर महारत्न पीएसयू इंडियन ऑयल ने एक बार फिर स्थिति साफ की है. महारत्न पीएसयू ने बयान जारी कर बताया है कि देश में एलपीजी की घरेलू बिक्री सामान्य बनी हुई है. इंडियन ऑयल की प्रेस रिलीज के मुताबिक वैश्विक तनाव और आ रहे डेवलपमेंट ग्लोबल एनर्जी मार्केट को प्रभावित कर रहे हैं. IOCL ने बताया कि देश में 28 लाख एलपीजी सिलेंडर रोजाना डिलीवर हो रहे हैं. यह युद्ध से पहले की स्थिति जैसी ही है.

सप्लाई की बारीकी से निगरानी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि OMCs इस सप्लाई की बारीकी से निगरानी कर रही है. देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर न लगाएं लंबी लाइन

  • इंडियन ऑयल ने कहा कि ग्राहक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर लंबी लाइन न लगाएं.
  • देश भर में घरेलू LPG की सेल्स पूरी तरह से नॉर्मल बनी हुई है.
  • ग्राहकों से पैनिक बुकिंग करने या फिर LPG सिलेंडर्स का गैर जरूरी स्टॉक जमा करने से बचने की सख्त अपील की गई है.
  • तेल कंपनी ने कहा कि कोई भी जानकारी के लिए आधिकारिक स्त्रोत पर ही निर्भर रहें.

क्रॉस फंक्शन टीमों को किया तैनात

इंडियन ऑयल के मुताबिक काला बाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए कंपनी ने क्रॉस फंक्शन टीमों को भी तैनात किया है. यह एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप का सरप्राइज इंस्पेक्शन कर रही है.

5 डिस्ट्रीब्यूटर्स को किया सस्पेंड

  • कंपनी ने अभी तक 7500 से ज्यादा इंस्पेक्शन किए हैं.
  • इन इंस्पेक्शन के जरिए 141 LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है.
  • तेल कंपनी ने 5 डिस्ट्रीब्यूटर्स को सस्पेंड कर दिया है. OMCs देश भर में राज्य सरकारों के साथ मिलकर कालाबाजारी रोकने के लिए काम कर रहे हैं.
  • राज्य सरकार के साथ मिलकर अभी तक 68 हजार छापेमारी की गई है. इन छापों के दौरान 855 FIR और 48 हजार से ज्यादा सिलेंडर्स को जब्त किया गया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

डिजिटल प्लेटफॉर्म से आ रही 87% बुकिंग

ऑयल कंपनियों को LPG रिफिल बुक करने के लिए SMS और IVRS जैसे डिजिटल मोड का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. फिलहाल 87 फीसदी बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही है. वहीं, सिलेंडर सही ग्राहक को मिले, इसके लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए ही डिलीवरी हो रही है. IOCL ने कहा है कि इंडेन के ग्राहक किसी भी तरह की तुरंत मदद के लिए कंपनी की ईमेल आईडी indanecareho@indianoil.in पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.