860 बिलियन डॉलर पहुंचा भारत का एक्सपोर्ट, अनाज की बिक्री से हुआ कमाल, हैंडीक्राफ्ट्स की भी बंपर मांग

भारतीय निर्यात के लिए वित्त वर्ष 2025-26 बेहतरीन साल रहा है. देश का कुल निर्यात 860.09 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. जानिए किस सेगमेंट में कितना हुआ निर्यात.
860 बिलियन डॉलर पहुंचा भारत का एक्सपोर्ट, अनाज की बिक्री से हुआ कमाल, हैंडीक्राफ्ट्स की भी बंपर मांग

Representative Image

वित्त वर्ष 2025-26 भारतीय व्यापार के लिए अच्छा साल रहा है. भारत के निर्यातकों ने कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद इतिहास रचा है. इस वित्त वर्ष में भारत का कुल निर्यात (गुड्स और सर्विस मिलाकर) 860.09 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक और रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2024-25 में कुल एक्सपोर्ट 825.26 बिलियन डॉलर था, यानी पिछले साल की तुलना में 4.22 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, आयात के मोर्चे पर भी इजाफा देखने को मिला है. इसमें 6.41 फीसदी की ग्रोथ हुई है.

979.4 बिलियन डॉलर कुल आयात

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल आयात 979.4 बिलियन डॉलर रहा है. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 59 बिलियन डॉलर ज्यादा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

21.93 बिलियन डॉलर का सोने-चांदी का आयत

  • वित्त वर्ष 2026 में 21.93 बिलियन डॉलर के सोना और चांदी का आयात किया गया है. इसके अलावा भारत के कमोडिटी या मर्चेंडाइज निर्यात ने भी इस साल पॉजिटिव ग्रोथ दिखाई है.
  • वित्त वर्ष 2025-26 में यह 0.93 फीसदी बढ़कर 441.78 बिलियन डॉलर हो गया है. वित्त वर्ष के आखिरी महीने यानी मार्च 2026 में मर्चेंडाइज निर्यात 38.92 बिलियन डॉलर रहा है. यह पूरे सल में किसी भी 1 महीने में सबसे ऊंचा लेवल है.
  • गैर-पेट्रोलियम निर्यात में भी 3.62 फीसदी की ठोस ग्रोथ हुई है. यह 387.88 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.

5.18 बिलियन डॉलर पेट्रोलियम प्रोडक्ट एक्सपोर्ट

मार्च 2026 के महीने में कई प्रमुख सेक्टर्स ने भारत के निर्यात को तेज गति दी है. पेट्रोलियम प्रोडक्ट एक्सपोर्ट 5.88 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5.18 बिलियन डॉलर रहा है.

इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात में मजबूती

  • इंजीनियरिंग गुड्स में 1.13 फीसदी की मजबूती के साथ 10.94 बिलियन डॉलर का निर्यात किया है.
  • खनिज और अयस्क में 11.27 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है.
  • भारत के हैंडिक्राफ्ट्स निर्यात 8.51 फीसदी बढ़ा है.
  • अनाज का निर्यात मार्च 2025 के मुकाबले 108.23 फीसदी बढ़कर 0.06 बिलियन डॉलर हो गया है.

एक नजर में देश के आयात और निर्यात की स्थिति

व्यापार का प्रकारवित्त वर्ष 2024-25 (बिलियन डॉलर)वित्त वर्ष 2025-26 (बिलियन डॉलर)कितनी वृद्धि हुई (%)
कुल निर्यात$825.26$860.094.22%
कुल आयात$920.40$979.406.41%
मर्चेंडाइज निर्यात$437.70$441.780.93%
गैर-पेट्रोलियम निर्यात$374.32$387.883.62%
व्यापार घाटा$94.66$119.30घाटा बढ़ा

Zee Business Live TV यहां पर देखें

ऊंचे स्तर पर बना हुआ है व्यापार घाटा

लंबे वक्त के आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो भारत का व्यापार घाटा लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. वित्त वर्ष 2022-23 में यह घाटा 121.62 अरब डॉलर था, जो 2023-24 में घटकर 78.39 अरब डॉलर रह गया है. हालांकि, इसके बाद यह फिर से बढ़ने लगा है. साल 2024-25 में घाटा बढ़कर 94.66 अरब डॉलर हो गया है. अब 2025-26 में यह और बढ़कर 119.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल निर्यात कितना रहा है?

जवाब: भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 860.09 बिलियन रहा है.

सवाल: इस साल के कुल निर्यात में पिछले साल के मुकाबले कितनी बढ़ोतरी हुई है?

जवाब: वित्त वर्ष 2025 की तुलना में कुल निर्यात 4.22 फीसदी की वृद्धि हुई है.

सवाल: वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल आयात कितना रहा है?

जवाब
: वित्त वर्ष 2026 में कुल आयात 979.4 बिलियन डॉलर रहा है. यह पिछले साल के मुकाबले 59 बिलियन डॉलर रहा है.

सवाल: सोने और चांदी का कुल कितना आयात हुआ है?

जवाब:
सोने और चांदी का कुल आयात 21.93 बिलियन डॉलर रहा है.

सवाल: मार्च 2026 में किस सेक्टर के निर्यात में बड़ा उछाल आया है?

जवाब: मार्च 2026 में अन्य अनाज के निर्यात में सबसे ज्यादा 108.23 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6