फरवरी में महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को झटका, गांव-शहर दोनों जगह बिगड़ा बजट, खाने-पीने के सामान महंगे

महंगाई के मोर्चे पर सरकार को झटका लगा है. फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.21 फीसदी दर्ज की गई है. यह जनवरी के (2.74%) के मुकाबले ज्यादा है.
फरवरी में महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को झटका, गांव-शहर दोनों जगह बिगड़ा बजट, खाने-पीने के सामान महंगे

Representative Image (AI Generated)

फरवरी में महंगाई के मोर्चे पर सरकार को झटका लगा है. भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2026 में देश भर में खुदरा महंगाई दर (CPI) 3.21% (अनंतिम) दर्ज की गई है. पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले महंगाई दर में 47bps की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, जनवरी में महंगाई दर 2.74 फीसदी थी. ग्रामीण और शहरी दोनों महंगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है. आपको बता दें कि महंगाई के आंकड़े 2024 के बेस ईयर पर आधारित हैं.

ग्रामीण खुदरा महंगाई दर 3.37%

सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2026 में ग्रामीण खुदरा महंगाई दर 3.37 फीसदी है. वहीं, शहरी क्षेत्र में यह महंगाई दर 3.02 फीसदी दर्ज की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

देश में 3.47% खाद्य महंगाई दर

  • राष्ट्रीय स्तर पर खाद्य महंगाई दर 3.47% रही है. ग्रामीण और शहरी खाद्य महंगाई दर क्रमशः 3.46 फीसदी और 3.48 फीसदी रही है.
  • हाउसिंग सेक्टर में साल-दर-साल महंगाई दर 2.12 फीसदी रही है. ग्रामीण क्षेत्र में यह 2.43 फीसदी और शहरी क्षेत्र में 2 फीसदी की दर रही है.
  • शिक्षा और उससे जुड़ी सेवाओं की महंगाई दरों में 3.33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
  • महंगाई दर में सबसे बड़ा उछाल पर्सनल केयर और अन्य गुड्स और सर्विस में सबसे ज्यादा (19.64 फीसदी) ऊछाल देखा गया.
  • फूड एंड बेवरेज महंगाई दर 2.11 फीसदी से बढ़कर 3.35 फीसदी हो गई है.

एक नजर में महंगाई आंकड़े

कैटेगरीजनवरी 2026 (अंतिम)फरवरी 2026 (अनंतिम)
ग्रामीण2.73%3.37%
शहरी2.75%3.02%
संयुक्त2.74%3.21%
संयुक्त खाद्य (CFPI)2.13%3.47%

सब्जियों के दाम में मिली राहत

जनवरी 2026 की तुलना में फरवरी 2026 में कुछ सब्जियों के दाम में राहत मिली है. टमाटर, मटर और फूलगोभी के इंडेक्स में महीने-दर-महीने आधार पर 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है.

बिजली, गैस में राहत

  • हेल्थ सेक्टर में जॉइंट महंगाई दर 1.90 फीसदी रही है. इसमें दवाओं और हेल्थ प्रोडक्ट की महंगाई 2.14 फीसदी दर्ज की गई है.
  • बिजली, गैस और दूसरे ईंधन में राहत देखने को मिली है, यहां संयुक्त महंगाई दर 0.14 फीसदी रही है.
  • कपड़े और जूते डिविजन में महंगाई दर 2.81 फीसदी रही. इसमें कपड़े के दाम (3.27 फीसदी) बढ़े हैं और जूतों के दाम घटे हैं (-0.16 फीसदी).
  • ट्रांसपोर्ट सेक्टर की महंगाई दर में हल्की गिरावट आई है और यह -0.05 फीसदी रही है.

सबसे ज्यादा और सबसे कम महंगाई दर

सबसे कम महंगाई वाले आइटमदर (%)सबसे अधिक महंगाई वाले आइटमदर (%)
लहसुन-31.09%चांदी के आभूषण160.84%
प्याज-28.20%सोने/डायमंड/प्लैटिनम के आभूषण48.16%
आलू-18.46%नारियल46.16%
अरहर, तूर-16.00%टमाटर45.29%
लीची-11.52%फूलगोभी43.77%

तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई दर

देश के 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले बड़े राज्यों में महंगाई का मिला-जुला असर देखने को मिला है. तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई (5.02 फीसदी) दर्ज की गई है. इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है. यहां पर महंगाई दर 3.53 फीसदी रही है. दूसरे प्रमुख राज्यों की बात करें तो केरल में यह आंकड़ा 3.50 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 3.45 फीसदी और पश्चिम बंगाल में यह 3.44 फीसदी तक दर्ज किया गया है. सांख्यिकी मंत्रालय के मुताबिक इन आंकड़ों को जुटाने के लिए 1407 शहरी बाजारों और 1465 गांवों से व्यक्तिगत दौरों के जरिए डेटा इकट्ठा किया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6